30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC: तैयार हो जाएं इन्टरव्यू के लिए, देखिए यह कलैंडर

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
rpsc interview date

rpsc interview date

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में भर्तियों के लिए साक्षात्कार तिथियां घोषित की हैं। आयोग की वेबसाइट से अभ्यर्थी साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

सचिव पी. सी. बेरवाल ने बताया कि खान एवं भू-विज्ञान विभाग में वरिष्ठ रसायनज्ञ, प्राविधिक शिक्षा विभाग में कॉस्ट्यूम डिजाइन एन्ड ड्रेस मेकिंग और कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग में निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स के पदों के लिए साक्षात्कार कराए जाएंगे। यह साक्षात्कार क्रमश: 11 फरवरी, 11 और 12 फरवरी तथा 12 से 15 फरवरी तक कराए जाएंगे।

मूल प्रमाण पत्र और इनकी फोटो जरूरी

साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियां को मूल प्रमाण पत्र और इनकी फोटो प्रति साथ लानी जरूरी होगी। इनके अभाव में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें..
विशेष मुख्य परीक्षा के नतीजे का इंतजार
आबकारी विभाग के अभ्यर्थियों को आरएएस परीक्षा-2016 की विशेष मुख्य परीक्षा के परिणाम का इंतजार है। यह परीक्षा बीते साल 17 और 18 दिसंबर को कराई गई थी। इसमें 22 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। हाईकोट में लगी याचिका के बाद आयोग ने आबकारी विभाग के नौ पदों की भर्ती के लिए यह परीक्षा कराई थी।