
rpsc exam 2018
अजमेर.
राजस्थान लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है। विभागवार भर्ती परीक्षाएं 27 से 31 मई तक होगी। इनका आयोजन अजमेर जिला मुख्यालय पर होगा। इनमें कृषि, नगर नियोजन, कॉलेज शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आईटीआई और आर्थिक-सांख्यिकी विभाग भर्ती परीक्षा-2018 शामिल हैं।
संयुक्त सचिव दीप्ति शर्मा ने बताया कि आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी (टीएसपी-नॉन टीएसपी)परीक्षा-2018 भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 मई को होगा। इसके तहत सुबह 9 से 11 बजे तक सामान्य ज्ञान, सांख्यिकी, अर्थशास्त्र और गणित के पेपर होंगे। इसी दिन दोपहर 3 से 5 बजे तक नगर नियोजन विभाग में सहायक नगर नियोजक परीक्षा-2018 होगी।
कृषि विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा 28 मई को सुबह 9 से 11 बजे तक होगी। महिला अधिकारिता विभाग में संरक्षण अधिकारी परीक्षा-2018 का आयोजन 29 मई को होगी। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य ज्ञान और दोपहर 3 से 6 बजे तक सोशल वर्क/लॉ विषय की परीक्षा होगी। इसी तरह सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (एग्रीकल्चर केमिस्ट्री), सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (बॉटनी) परीक्षा का आयोजन 29 मई को होगा। इसके तहत सुबह 9 से 11 बजे बजे एग्रीकल्चर केमिस्ट्री और दोपहर 3 से 5 बजे तक बॉटनी की परीक्षा होगी। सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (प्लांट पैथेलॉजी) परीक्षा 30 मई को सुबह 9 से 11 बजे तक होगी।
व्याख्याता सारंगी परीक्षा
कॉलेज शिक्षा विभाग में व्याख्याता सारंगी परीक्षा-2018 के तहत 29 मई को सुबह 9 से 12 बजे तक पेपर प्रथम और दोपहर 3 से 6 बजे तक पेपर द्वितीय का आयोजन किया जाएगा। व्याख्याता सारंगी के तहत 30 मई को सुबह 9 से 11 बजे तक पेपर तृतीय (जनरल स्टडीज ऑफ राजस्थान) होगा।
सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग)
संयुक्त सचिव शर्मा ने बताया कि सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती परीक्षा-2018 (टीएसपी-नॉन टीएसपी) का आयोजन 31 मई को होगा। इसमें सुबह 9 से 11 बजे तक सामान्य हिंदी एवं सामान्य ज्ञान और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक कृषि विषय की परीक्षा होगी। अभ्यर्थी विषयवार अधिकृत परीक्षा तिथि-कार्यक्रम के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी संपर्क कर सकते हैं।
Published on:
19 May 2019, 8:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.