
rpsc recruitment exam 2019
अजमेर.
राजस्थान लोक सेवा आयोग की विभागवार संवीक्षा/प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर 27 मई से शुरू होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
आयोग के तत्वावधान में विभागवार संवीक्षा/प्रतियोगी परीक्षाएं 27 से 31 मई तक होगी। इनमें कृषि, नगर नियोजन, कॉलेज शिक्षा और आर्थिक-सांख्यिकी विभाग भर्ती परीक्षा-2018 शामिल हैं। सचिव के. के. शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए गए हैं।
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर आवेदन पत्र क्रमांक और जन्म तिथि से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आयोग के पोर्टल और रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक का चयन कर भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक फोटो और मूल फोटो पहचान पत्र के साथ एक घंटे पूर्व केंद्र पर पहुंचना होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में केंद्रों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यूं चलेंगी परीक्षाएं
27 मई
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी (टीएसपी-नॉन टीएसपी)परीक्षा। सुबह 9 से 11 बजे तक सामान्य ज्ञान, सांख्यिकी, अर्थशास्त्र और गणित के पेपर। दोपहर 3 से 5 बजे तक नगर नियोजन विभाग में सहायक नगर नियोजक परीक्षा-2018
28 मई
सुबह 9 से 11 बजे तक कृषि विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा-2018
29 मई
महिला अधिकारिता विभाग में संरक्षण अधिकारी परीक्षा-2018- सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य ज्ञान, दोपहर 3 से 6 बजे तक सोशल वर्क/लॉ विषय की परीक्षा। सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (एग्रीकल्चर केमिस्ट्री)सुबह 9 से 11 बजे। दोपहर 3 से 5 बजे तक सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (बॉटनी) की परीक्षा। कॉलेज शिक्षा विभाग व्याख्याता सारंगी परीक्षा-2018- सुबह 9 से 12 बजे तक पेपर प्रथम, दोपहर 3 से 6 बजे तक पेपर द्वितीय
30 मई
सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (प्लांट पैथेलॉजी) परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक। व्याख्याता सारंगी के तहत सुबह 9 से 11 बजे तक पेपर तृतीय (जनरल स्टडीज ऑफ राजस्थान)
31 मई
सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती परीक्षा-2018 (टीएसपी-नॉन टीएसपी)। सुबह 9 से 11 बजे तक सामान्य हिंदी एवं सामान्य ज्ञान और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक कृषि विषय (नोट तिथियां और समय आयोग के टाइम टेबल अनुसार-सं)
Published on:
26 May 2019, 8:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.