30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC : आरएएस मेन्स और स्कूल लेक्चरर परीक्षा-2018 का इंतजार

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
rspc exam dates

wait for exam dates

अजमेर.

हजारों अभ्यर्थियों की निगाहें राजस्थान लोक सेवा आयोग पर टिकी हैं। उन्हें प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा और आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 की तिथियों का इंतजार है।

प्रस्तावित परीक्षा स्थगित

आयोग ने बीते साल 23 अक्टूबर को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 का परिणाम घोषित किया था। राजस्थान हाईकोर्ट की विभिन्न याचिकाओं में पारित अंतरिम आदेशानुसार आयोग ने पूर्व में घोषित प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के क्रम में 13 दिसंबर को विस्तारित परिणाम जारी किया था। इसमें ओबीसी और एमबीसी वर्ग के 7145 और 105 नॉन गैजेटेड और सरकारी कार्मिक (अभ्यर्थियों) को अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया। 17 जनवरी को आयोजित केबिनेट की बैठक के बाद आयोग ने बीती 23 जनवरी को फुल कमीशन की बैठक बुलाई। इसमें 29 और 30 जनवरी को प्रस्तावित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया।

आगे खिसकाने की घोषणा

इसी तरह प्रधानाध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 15 से 23 जनवरी तक होनी थी। प्रदेश में धरना-प्रदर्शन के चलते शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने परीक्षा को आगे खिसकाने की घोषणा की। आयोग ने बीती 8 जनवरी को आयोजित फुल कमीशन की बैठक में परीक्षा को स्थगित कर दिया।

परीक्षा तिथियों का इंतजार
प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों को प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा और आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 की तिथियों का इंतजार है। हाल में आयोजित आंतरिक कमेटी की बैठक ने दोनों परीक्षाओं के लिए पत्रावली आयोग अध्यक्ष को भेजी है।

आसान नहीं है कार्यक्रम तय करना

दोनों परीक्षाओं की नई तिथियां तय करना आसान नहीं होगा। फरवरी में खुद आयोग की प्रतियोगी परीक्षाएं होनी हैं। इसके अलावा फरवरी-मार्च में सीबीएसई और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सहित कॉलेज और विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। अप्रेल से मई के बीच लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में आयोग को केंद्रों की उपलब्धता पर भी विचार करना पड़ेगा।