30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुक फेयर..स्कूल स्टूडेंट्स को मिलेगा ये फायदा, कुछ ये होंगे उनके लिए programme

जिला कलक्टर ने अजमेर पुस्तक मेले में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी स्कूलों को पत्र लिखे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 12 Apr 2019, 9:44 AM IST

book fair in ajmer

book fair in ajmer

अजमेर.

अजमेर के पटेल मैदान में 13 से 21 अप्रेल तक आयोजित होने वाले पुस्तक मेले में शहर के स्कूलों व कॉलेजों विद्यार्थी शामिल होंगे। जिला कलक्टर ने अजमेर पुस्तक मेले में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी स्कूलों को पत्र लिखे हैं। पुस्तक मेले का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) कर रहा है।

पहली बार हो रहा मेला
इस तरह का आयोजन अजमेर में पहली बार हो रहा है। मेले में 100 से अधिक प्रकाशक भाग लेंगे। मेले में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बच्चों के लिए क्रि एटिव एक्टीविटी होगी। मेले में हिंदी,अंग्रेजी व राजस्थानी भाषा की पुस्तकों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। पुस्तक मेले में प्रतिदिन बच्चों व बड़े पाठकों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

भाग लेंगे कई रचनाकार
इसमें प्रख्यात रचनाकार भागीदारी करेंगे। शाम के सत्र में बड़े पाठकों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें कविता, व्यंग्य,नाटक,कहानी व विमर्श के सत्रों को रखा जाएगा जिसमें राजस्थान के प्रमुख रचनाकारों के अलावा दिल्ली के भी मशहूर लेखक पुस्तक मेले में सक्रिय भूमिका रखेंगे। मेले में मतदान जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। मेले में नेत्रहीन पाठकों के लिए भी ब्रेल लिपि की पुस्तकें उपलब्ध रहेगी।