30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RRB NEWS: चयनित अभ्यर्थियों ने रेलवे से मांगी जल्द नौकरी

दो हजार अभ्यर्थियों नियुक्ति प्रक्रिया में अनाश्यक विलंब पर जताया रोष
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 1 Nov 2019, 1:32 PM IST

RRB NEWS: चयनित अभ्यर्थियों ने रेलवे से मांगी जल्द नौकरी

RRB NEWS: चयनित अभ्यर्थियों ने रेलवे से मांगी जल्द नौकरी

अजमेर. रेलवे (railway ) में सहायक लोको पायलट(Assistant loco pilot) और तकनीशियन वर्ग (Technician class) के लिए चयनित अभ्यर्थियों (Selected candidates ) ने शीघ्र नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की है। गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से नियुक्ति प्रक्रिया में हो रहे अनाश्यक विलंब पर चिंता जाहिर की।

Read More: RRB- रेलवे में दीपावली पर 686 को मिला नौकरी ...
बीकानेर से पंकज चौहान, जयपुर के दीपेश, चुरू के राजेश सहित लगभग 20 अभ्यर्थी गुरुवार सुबह रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यालय (Railway Recruitment Board Office) पहुंचे। उन्होने बताया कि उनका सहायक लोको पायलट और तकनीशियन वर्ग में चयन हो चुका है लेकिन पैनल जारी नहीं किया जा रहा है। उन्होने आरोप लगाया कि उनसे कम नंबर वाले अभ्यर्थियों का पैनल जारी किया जा चुका है लेकिन अधिक अंक वालों का पैनल अब तक जारी नहीं हुआ है।

Read More: RPSC: उपाचार्य-अधीक्षक संवीक्षा परीक्षा 4 नवंबर से

नवंबर अंत तक सभी अभ्यर्थियों का पैनल
दूसरी ओर रेलवे भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के. आर. चौधरी ने बताया कि लगभग तीन हजार पद पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। तमाम औपचारिकताएं पूरी कर चुके अब तक एक हजार अभ्यर्थियों का पैनल जारी किया जा चुका है। नियुक्ति के लिए चयनित सभी चयनित अभ्यर्थियों की सूची पूर्व में ही जारी की जा चुकी है। दस्तावेज और चिकित्सा संबंधी औपचारिकता पूरी होते ही शेष दो हजार अभ्यर्थियों का भी पैनल जारी कर दिया जाएगा। चौधरी ने बताया कि नियुक्ति औपचारिकताओं के तहत चरणबद्ध तरीके से पैनल जारी किया जाता है। शेष चयनित लगभग दो हजार अभ्यर्थियों का भी चरणबद्व तरीके से नवंबर के अंत तक पैनल जारी हो जाएगा। उन्होने चयनित अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे किसी के बहकावे में नही आए। जिन अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है उनका पैनल जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।

Read More: RPSC: अगले वर्ष की भर्तियों का कलैंडर, आयोग के लिए होगी चुनौती