29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Selfie point : चंद दिनों में टूटा अजमेर का ‘दिल’

आनासागर-गौरव पथ स्थित सेल्फी पॉइंट को पहुंचा नुकसान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 29 Sep 2019, 4:51 PM IST

Selfie point :  चंद दिनों में टूटा अजमेर का ‘दिल’

Selfie point : चंद दिनों में टूटा अजमेर का ‘दिल’

अजमेर. आनासागर-गौरव पथ स्थित सेल्फी पॉइंट (Selfie point :) चंद दिनों भी लोगों को रास नहीं आया। शनिवार सुबह सेल्फी पॉइंट पर लगे ‘दिल’ का ऊपरी हिस्सा टूटा मिला।

अजमेर विकास प्राधिकरण ने बीते अगस्त में महाराणा प्रताप स्मारक (Maharana Pratap smaarak) , रीजनल कॉलेज स्थित चौपाटी पर सेल्फी पॉइंट बनाए थे। जबकि इसी महीने और आनासागर-गौरव पथ स्थित चौपाटी पर सेल्फी पॉइंट बनाया। यहां हिंदी में आई लव यू लिखवाया गया। लोग इस पॉइन्ट पर मोबाइल (moblie) से सेल्फी लेते दिखते थे। शनिवार सुबह इस सेल्फी पॉइंट पर बना ‘दिल’ का ऊपरी हिस्सा टूटा मिला। इसकी सूचना मिलते ही कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस ताने में दी। पुलिस (police) ने भी मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

Read More : Smartness : एमडीएस यूनिवर्सिटी बनेगी स्मार्ट, कामकाज होगा हाईटेक

तोड़ा या चढऩे से टूटा!
आई लव यू पॉइंट (I love you point) को पहुंचे नुकसान को देखने पर तोडफ़ोड़ अथवा किसी के चढऩे से टूटने जैसी स्थिति दिख रही है। सेल्फी पाइंट के पीछे घुसकर भी लोग फोटो लेते है तो कोई अपने बच्चों को उनपर खड़ा करके फोटो खींचते है। हालांकि इस मामले में एडीए अथवा किसी आमजन ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

Read more : निलम्बित पीपलू थानाधिकारी एसीबी की कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर तक रिमांड पर

अजमेर में हुए तीन सेल्फी पाइंट

शहर में अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से तक तीन सेल्फी पाइट (three selfie point) बनाए गए है। इसमें एक सेल्फी पाइंट महाराणा प्रताप स्मारक पर और दूसरा वैशाली नगर स्थित रीजनल कॉलेज के सामने नवनिर्मित चौपाटी पर पिछले महिने ही लगाया गया है। गौरव पथ पर बनी चौपाटी पर इस महिने सेल्फी पाइंट बनाया गया था। तीनों सेल्फी पाइंट पर सुबह से देररात्रि तक सेल्फी लेने वालों की भीड़ लगी रहती है। सर्वाधिक भीड़ महाराणा प्रताप स्मारक और गौरव पथ स्थित चौपाटी पर लगे सेल्फी पाइंट पर लगी रहती है।