29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Smartness : एमडीएस यूनिवर्सिटी बनेगी स्मार्ट, कामकाज होगा हाईटेक

राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर की तर्ज पर स्मार्ट कामकाज करने के निर्देश दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 29 Sep 2019, 9:11 AM IST

mdsu ajmer

mdsu ajmer

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) अब ‘स्मार्ट ’ (smart) बनने की तैयारी में है। कामकाज को हाईटेक (Hitech) और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए उद्यम संसाधन योजना (ईआरपी) की बैठक हुई। इसमें तकनीकी पहलुओं (Technical issues) पर चर्चा की गई।

राजभवन ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों (state universities) को राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर की तर्ज पर स्मार्ट कामकाज (smart work) करने के निर्देश दिए हैं। इस विश्वविद्यालय की वेबसाइट (university website) और कार्य बहुत हाईटेक है। इसमें कंप्यूटर पर विभागीय पत्रावलिया, प्रवेश कार्य (admission) से परीक्षा (examination) और परिणाम (result) तक की प्रक्रिया हाईटेक है।

read more: अमावस्या पर श्राद्ध और पितृ तर्पण करने वालों का लगा रहा तांता

बुलाई कुलपति ने बैठक
राजभवन के निर्देशानुसार कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह (prof r.p. singh) ने शिक्षकों और अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें सूचना प्रौद्योगिक विभाग (IT Dept) के अधिकारी भी शामिल हुए।

यह है प्रस्तावित योजना
-एक फर्म करेगी ऑनलाइन प्रवेश, परीक्षा फार्म, परिणाम का कार्य
-बनेगा प्रत्येक विद्यार्थी का ई-वॉलेट अथवा ई-एकाउंट
-विद्यार्थी की सूचनाएं रहेंगी हाइटेक एकाउंट में अपडेट
-वेबसाइट पर रहेगी यूनिवर्सिटी, राज्य सरकार, यूजीसी की आवश्यक सूचना
-परीक्षा और प्रशासनिक विभाग की पत्रावलियों का डिजिटलीकरण

read more: सुभाषचंद्र बोस की पड़पोती राजश्री चौधरी ने पुष्कर के घाट पर किया तर्पण पिंडदान

पढ़ें यह खबर भी....
चंद दिनों में टूटा अजमेर का ‘दिल’

आनासागर-गौरव पथ स्थित सेल्फी पॉइंट (selfie point) चंद दिनों भी लोगों को रास नहीं आया। सेल्फी पॉइंट पर लगे ‘दिल ’ (heart broken) का ऊपरी हिस्सा टूटा मिला। सूचना मिलते ही कई लोग मौके पर जुटे। फिलहाल किसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है।अजमेर विकास प्राधिकरण ने बीते अगस्त में महाराणा प्रताप स्मारक, रीजनल कॉलेज स्थित चौपाटी पर सेल्फी पॉइंट (selfie points) बनाए थे। जबकि इसी महीने और आनासागर-गौरव पथ स्थित चौपाटी पर सेल्फी पॉइंट बनाया। यहां हिंदी में आई लव यू ( I Love you) लिखवाया गया। लोग इस पॉइन्ट पर मोबाइल से सेल्फी लेते दिखते थे। कुछ लोगों को ऊपरी हिस्सा टूटा मिला। इसकी सूचना मिलते ही कई लोग मौके पर पहुंच गए।

read more: निलम्बित पीपलू थानाधिकारी एसीबी की कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर तक रिमांड पर