अजमेर जिला मुख्य रूप से मिनरल, मार्बल, पोल्ट्री, लोहा, कपड़ा और अन्य छोटे उद्योगों के लिए जाना जाता है। जिलेभर में इन उद्योगों में करोड़ों का टर्नओवर रहता है। जानकारों की मानें तो इस झटके से उबरने में अजमेर के उद्योग-धंधों को लंबा वक्त लगेगा। इस स्थिति में व्यापारियों को मंदी के साथ ही व्यवसाय में जबर्दस्त घाटे की चिंता सताने लगी है। दूसरे राज्यों के मजूदर भी जल्द नहीं लौटेंगे। बैंकिंग सेक्टर में भी निराशा है। लॉकडाउन जैसी स्थिति को देखते हुए अब लोगों में घर में नगदी रखने की आदत बढ़ सकती है।