
sim Seizures case : गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई सहित तीन बरी
अजमेर. हाईसिक्योरिटी जेल (High security prison) में मिली सिम मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई (Gangster Lawrence Vishnoi) सहित मांगीलाल विश्नोई उर्फ नोखड़ा और महेंद्र को गुरुवार को पुरानी आरपीएससी (rpsc) स्थित कोर्ट (court)में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद तीनों को सिम मामले में बरी करने के आदेश जारी किए।
पंजाब, राजस्थान, सहित कई अन्य प्रदेशों में कुख्यात रहे लॉरेंस विश्नोई सहित मांगीलाल विश्नोई उर्फ नोखड़ा और महेंद्र को कड़ी सुरक्षा में पुरानी आरपीएससी स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट (Judicial magistrate) संख्या चार की अदालत में पेश किया। पहले दोनों को सुबह 11.30 बजे पेशी पर लाना तय हुआ, लेकिन ऐनमौके पर निर्णय बदला गया। बाद में पुलिस ने दोपहर 3.30 बजे तीनों को पेश किया।
अधिवक्ता मनीराम विश्नोई ने बताया कि हाईसिक्योरिटी जेल में अलग-अलग कंपनियों की छह सिम बरामद हुई थीं। लॉरेंस विश्नोई, मांगीलाल विश्नोई उर्फ नोखड़ा और महेंद्र के खिलाफ सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चालान पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद सिम मामले में तीनों को बरी करने के आदेश दिए हैं।
सलमान खान को मारने की धमकी
लॉरेंस पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी है। इस मामले में उस पर पहले ही मामला दर्ज है। लॉरेंस ने जोधपुर जेल में बंद रहने के दौरान सलमान को यह धमकी (Threat) दी थी। इस मामले में अलग से तफ्तीश और मुकदमा चल रहा है।
अपराधों की फेहरिस्त
गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई पर अपराधों (Crimes)की लम्बी फेहरिस्त है। इनमें हत्या, लूट, हथियार तस्करी जैसे कई संगीन अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में रहते समय लॉरेस के कब्जे से मोबाइल और सिम बरामद हुई थी। इसी मामले में उसे बीती 11 जून को पेशी पर लाया गया। इस दौरान वह उदयपुर से अजमेर पेशी पर आया आरोपी मांगीलाल के गले भी मिला था।
Published on:
9 Aug 2019, 11:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.