30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉ.रघु शर्मा के गृहक्षेत्र को मिली सौगात- सावर बनी नई पंचायत समिति

सावर बनी नई पंचायत समिति, जिले में 13 नई ग्राम पंचायतें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 3 Dec 2019, 2:19 PM IST

डॉ.रघु शर्मा के गृहक्षेत्र को मिली सौगात- सावर बनी नई पंचायत समिति

डॉ.रघु शर्मा के गृहक्षेत्र को मिली सौगात- सावर बनी नई पंचायत समिति

अजमेर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा के गृहक्षेत्र को पंचायत समिति की सौगात मिली है, वहीं जिले में 13 नई ग्राम पंचायतें गठित की गई हैं। केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में सावर को नई पंचायत समिति घोषित किया गया है।

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर सावर को नई पंचायत समिति घोषित किया है। अधिसूचना के बाद अब केकड़ी क्षेत्र में तीन पंचायत समिति केकड़ी, सरवाड़ और सावर होगी। केकड़ी और सरवाड़ पंचायत समितियों को विभाजित कर सावर पंचायत समिति गठित की गई है। केकड़ी पंचायत समिति में अब 22, सरवाड़ में 26 और नवगठित सावर पंचायत समिति में 21 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

पंचायत समितियों में होंगी ये ग्राम पंचायतें

नवगठित सावर पंचायत समिति में सावर, चितिवास, टांकावास, गोरधा, सदारा, मेहरू कलां, पारा, गुलगांव, धुन्धरी, बाजटा, कालेडा कंवरजी, गिरवपुरा, घटियाली, कुशायता, आलोली, पिपलाज, भाण्डावास, आमली, सदारी, नयागांव मीणा और बाढ़ का झौपड़ा ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

केकड़ी पंचायत समिति में अब कालेड़ा कृष्ण गोपाल, कोहड़ा, मोलकिया, जूनियां, लसाडिय़ा, बघेरा, कणोंज, मेवदाकलां, भंराई, प्रान्हेड़ा, सरसड़ी, निमोद, नायकी, देवगांव, सलारी, खवास, कादेड़ा, भीमडावास, मानखण्ड, रामपाली, अजगरा तथा लल्लाई ग्राम पंचायतें होंगी।

सरवाड़ पंचायत समिति में चान्दना, अरवड़, भगवानपुरा, सूपां, सांपला, शेरगढ़, गोयला, सातोलाव, खीरियां, स्यार, फतहगढ़, बिडला, हरपुरा, हिंगोनिया, सदापुर, टांटोटी, जोतायां, केबानियां, सराना, शोकलिया, कल्याणपुरा, सुनारिया, भाटोलाव, जडाना, ताजपुरा तथा गोपालपुरा शामिल हैं।

IMAGE CREDIT: gopal khemuka

इन ग्राम पंचायतों का नवगठन

अजमेर जिले में 13 नवसृजित ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। केकड़ी पंचायत समिति में नयागांव मीना, कालेड़ा, नाईकी, मानखण्ड, निमोद, आमली, भाण्डावास, सदारी एवं बाढ़ का झोपड़ा, सरवाड़ पंचायत समिति में अरवड़, सदापुर, चांदमा, गोपालपुरा नई ग्राम पंचायतें हैं। सावर के नई पंचायत समिति बनने से नवसृजित ग्राम पंचायतें भाण्डावास, आमली, सदारी, नयागांव मीणा और बाढ़ का झौपड़ा इसमें शामिल की गई हैं।