30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Theft-फैक्ट्री से 7 लाख रुपए के नट-बोल्ट चुराए

वारदात : ईद-मिलादुन्नबी की रात हुई वारदात, फैक्ट्री संचालक दूसरे दिन पहुंचे तो उड़े होश, गंज थाना क्षेत्र के फॉयसागर रोड की वारदात, 12 क्विंटल के नट-बोल्ट चुरा ले गए चोर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 12 Nov 2019, 4:10 PM IST

Theft-फैक्ट्री से 7 लाख रुपए के नट-बोल्ट चुराए

Theft-फैक्ट्री से 7 लाख रुपए के नट-बोल्ट चुराए

अजमेर(Ajmer News). फॉयसागर रोड स्थित एक फैक्ट्री की छत से दाखिल हुए चोर 12 क्विंटल वजनी नट-बोल्ट पर हाथ साफ कर गए। चोरी(Chori) गए नट बोल्ट की कीमत करीब 7 लाख रुपए आंकी गई है। फैक्ट्री संचालक की रिपोर्ट पर गंज थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।
जानकारी अनुसार फॉयसागर रोड स्थित केजीएन. फैक्ट्री में 10 नवम्बर की रात को चोर छत के रास्ते दाखिल होकर बड़ी वारदात अंजाम दे गए। खास बात यह है कि चोर यहां से ब्रास(पीतल) के करीब 70 से 75 नट चुराकर ले गए। जिनका वजन करीब 1200 किग्रा था और कीमत 7 लाख रुपए बताई जा रही है। फैक्ट्री संचालक की रिपोर्ट पर गंज थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

Read More-पाक नागरिक ने बनाया ठगी का शिकार, दिल्ली से सहयोगी समेत गिरफ्तार
छत के रास्ते हुए दाखिल
साहेबुद्दीन ने बताया कि 10 नवम्बर को ईदमिलादुन्नबी की फैक्ट्री में छुट्टी थी। वह उसी दिन शाम को फैक्ट्री में गाड़ी खड़ी करने के लिए आया था तब सबकुछ ठीक था। दूसरे दिन फैक्ट्री में काम करने पहुंचे तो लेथ मशीन पर नट बोल्ट नहीं मिली। साहेबुद्दीन ने बताया कि चोर छत के रास्ते फैक्ट्री में दाखिल हुए। चोर यहां से ब्रास मेटल के बने 70-75 नट का वजन करीब 1200 किलो था। उसकी कीमत भी 7 लाख रुपए करीब थी। संभवत: चोरी की वारदात 10 नवम्बर की रात को अंजाम दी गई।

Read More-ACB सरवाड़ पालिकाध्यक्ष ने दलाल के मार्फत ली थी 30 हजार रुपए की रिश्वत!
चौपहिया वाहन में लेकर आए
साहेबुद्दीन ने बताया कि चोरी की वारदात को बिना चौपहिया वाहन के अंजाम नहीं दी जा सकता है। चोर 12 सौ किलो वजनी नट उठाकर ले जाने के लिए चोपहिया वाहन का इस्तेमाल किया होगा। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

Read More-शादी का झांसा देकर चार साल तक देहशोषण करने का आरोपी रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार