29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Student union election: प्रो. लक्ष्मी को बनाया रिटनर्निंग अधिकारी

कुलसचिव भागीरथ सोनी ने पिछले दिनों राजभवन फाइल भेजी थी। राजभवन ने पुरानी डीन कमेटी को छात्रसंघ चुनाव और चुनिंदा कार्य सौंपे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 17 Aug 2019, 7:45 AM IST

student union election 2019

student union election 2019

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) के छात्रसंघ चुनाव (chatr sangh chunav )के लिए जनसंख्या विभागाध्यक्ष प्रो. लक्ष्मी ठाकुर को रिटर्निंग अधिकारी (returning officer)बनाया गया है। डीन कमेटी ने इसके आदेश जारी किए हैं। प्रो. ठाकुर के निर्देशन में चुनाव कार्य होंगे।

read more: RPSC: काउंसलिंग पत्र वेबसाइट पर अपलोड

कॉलेज और विश्वविद्यालय में 27 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव (student union election) और 28 अगस्त को मतगणना (counting) होगी है। विश्वविद्यालय में इस बार हालात खराब हैं। यहां कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह के कामकाज पर राजस्थान हाईकोर्ट (rajasthan high court) की रोक कायम है। कुलपति की गैर मौजूदगी में रिटर्निंग अधिकारी और अन्य कार्यों पर संकट मंडरा गया। कार्यवाहक कुलसचिव भागीरथ सोनी ने पिछले दिनों राजभवन (raj bhawan) फाइल भेजी थी। राजभवन ने पुरानी डीन कमेटी को छात्रसंघ चुनाव (chatr sangh chunav) और चुनिंदा कार्य सौंपे हैं।

read more: Independece day: पांच महीने बाद लहराया सौ फीट पर तिरंगा

प्रो. ठाकुर को दी जिम्मेदारी
डीन प्रो. शिवदयाल सिंह और वित्त नियंत्रक भागीरथ सोनी की कमेटी ने जनसंख्या विभागाध्यक्ष प्रो. लक्ष्मी ठाकुर (prof laxmi thakur)को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त करने और चुनाव अधिसूचना के आदेश जारी किए। अब उनके निर्देशन में मतदाता सूची (voters list), नामांकन (nomination), छात्रसंघ चुनाव (students election) और मतगणना होगी।

read more: Jee Advance: मई 2020 में होगी जेईई एडवांस परीक्षा


पुरानी डीन कमेटी करेगी कामकाज
विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव पर मंडराए संकट को राजभवन ने टाल दिया है। राजभवन ने पुरानी डीन कमेटी (dean committee) को कामकाज के लिए अधिकृत किया है। लेकिन कमेटी में सिर्फ एक डीन (dean) और वित्त नियंत्रक (finance controller) ही सदस्य हैं। यह कमेटी छात्रसंघ चुनाव सहित चुनिंदा कामकाज ही कर सकेगी।

read more: रक्षाबंधन: आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुआ था भाई, अब बहनें बांधती है प्रतिमा पर राखी

केवल दो सदस्यों की कमेटी
कमेटी सदस्य प्रो. प्रवीण माथुर का बतौर डीन 30 जुलाई को कार्यकाल खत्म हो गया था। ऐसे में कमेटी कामकाज नहीं सकती थी। इधर छात्रसंघ चुनाव (election) का कार्यक्रम जारी हो गया। कुलपति की गैर मौजूदगी में रिटर्निंग अधिकारी और अन्य कार्यों पर संकट (danger) मंडरा गया। राजभवन ने आदेश जारी कर दिए हैं। पुरानी डीन कमेटी को छात्रसंघ चुनाव और चुनिंदा कार्य सौंपे (specific work) गए हैं। लेकिन कमेटी में डीन प्रो. शिवदयाल सिंह और वित्त नियंत्रक भागीरथ सोनी ही शामिल हैं।