29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Student union: नेतागिरी की तैयारी, ठोकेंगे छात्रसंघ चुनाव में ताल

Student union:विश्वविद्यालय में कुलपति और कुलसचिव की नियुक्ति, सफाई व्यवस्था, तृतीय वर्ष के नतीजे, प्रवेश आवेदन तिथि को लेकर ज्ञापन दिए गए हैं। दयानंद कॉलेज में भी पिछले दिनों फीस को लेकर प्राचार्य और छात्रों में भिड़ंत हो चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 26 Jul 2019, 6:34 AM IST

chatr sangh chunav

chatr sangh chunav

अजमेर

छात्रसंघ चुनाव (student union election) की रणभेरी भले अभी नहीं बजी हो पर कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थी इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की संस्थानों में सक्रियता बढ़ रही है।

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mds university), सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय(spc-gca), राजकीय कन्या महाविद्यालय (ggca), दयानंद कॉलेज (dav college), राजकीय आचार्य संस्कृत कॉलेज, श्रमजीवी कॉलेज, लॉ कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव होने हैं। इनके अलावा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (jln medical college) में दो संगठनों और सोफिया कॉलेज में केवल अध्यक्ष पद का निर्वाचन होना है। इससे पहले ही कॉलेज और विश्वविद्यालय में संभावित प्रत्याशी (candidates) की सक्रियता बढ़ चुकी है।

read more:Higher education: एक और स्कीम हुई चौपट, नहीं खुले लैंग्वेज लेब

आंदोलन-मांगें उठाने में आगे
चुनाव से पहले छात्र संगठनों (cahtra sanghtan) के पदाधिकारी आंदोलन और मांगो को लेकर ज्ञापन देने में जुटे हैं। एसपीसी-जीसीए में छात्र मुख्य द्वारों के नामकरण, फीस-दस्तावेज और परिसर में खड़े रहने का मुद्दा उठा चुके हैं। वहीं विश्वविद्यालय में कुलपति (vice chancellor) और कुलसचिव (registrar) की नियुक्ति, सफाई व्यवस्था, तृतीय वर्ष के नतीजे, प्रवेश आवेदन तिथि को लेकर ज्ञापन दिए गए हैं। दयानंद कॉलेज में भी पिछले दिनों फीस को लेकर प्राचार्य और छात्रों में भिड़ंत हो चुकी है।

read more: rbse : अगले साल 20 फरवरी से प्रारंभ होंगी बोर्ड परीक्षाएं

सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रचार

चुनाव लडऩे के इच्छुक छात्र-छात्राएं फेसबुक (facebook)-यू ट्यूब (u-tube) पर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इनमें राजकीय कन्या महाविद्यालय, सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय और अन्य संस्थाओं के विद्यार्थी (students) शामिल हैं। विद्यार्थियों ने फेसबुक पर वोट एन्ड सपोट...र्, आपकी सेवार्थ हाजिर....., कैन आई हेल्प यू....जैसे जुमले लिखकर अपनी फोटो अपलोड किए हैं। इन पर लाइक्स (likes) और कमेंट (comments)लिए जा रहे हैं। इसके अलावा खास विजिटिंग कार्ड छपवाए गए हैं।

read more: नगर निगम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया।

कार्यक्रम पर है नजर
एनएसयूआई, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित अन्य छात्र संगठनों की नजर छात्रसंघ चुनाव (chatrsangh chunav) कार्यक्रम पर टिकी हैं। संस्थाओं को भी इसका इंतजार है। जहां छात्र संगठन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी तय करने में जुटेंगे। वहीं संस्थाएं मतदाता सूची (voter list)और अन्य तैयारियां प्रारंभ करेंगी।