25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
student election :video  छात्राओं ने छात्र नेताओं को बताई यह समस्याएं तो नेताओं ने भी किया उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा
Play video

student election :video छात्राओं ने छात्र नेताओं को बताई यह समस्याएं तो नेताओं ने भी किया उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा

www.patrika.com/ajmer-news/
Google source verification

अजमेर . अजमेर में छात्रसंघ चुनाव की रंगत परवान चढ़ गई है। एक ओर छात्र संगठनों के प्रत्याशी, विद्यार्थी रैली और व्यक्ति संपर्क के बूते शक्ति प्रदर्शन में जुटे हुए हैं। शहर के राजकीय कन्या महाविद्यालय (सावित्री कॉलेज) में भी चुनाव प्रचार पूरे चरम पर है। यहां अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी पदों पर एनएसयूआई, एबीवीपी और निर्दलीय के बीच मुकाबला है।प्रत्याशी कॉलेज में तो छात्राओं से मिल ही रही है। चुनाव प्रचार के लिए नागौर और आस-पास के क्षेत्रों से आने वाला छात्राओं से भी मिल रही है। पत्रिका टीवी की टीम ने सावित्री कॉलेज में जाकर छात्राओं और प्रत्याशियों से उनके मुद्दे जाने।

 

कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज में लगी सैनेटरी पैड वैंडिग मशीन खराब होने,कॉलेज में संकाय बढ़ाने, व्याख्याताओं की कमी को पूरा करने जैसे मुद्दे तो उठाए ही। कॉलेज के बाहर लडक़ों के खड़े होने और कन्या महाविद्यालय में महिला गार्ड नहीं होने की बात भी कही। वहीं प्रत्याशियों ने अपनी -अपनी योजनाएं बताई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अध्यक्ष पद की उम्मीद्वार हर्षा जांगिड़ ने कॉलेज में सैनेटरी पैड वैडिंग मशीन को सही करवाने का वादा किया। निर्दलीय पूजा जांगीड़ ने खेलों की समस्याओं के समाधान की बात कही। एनएसयूआई की उपाध्यक्ष पद की उम्मीद्वार रितिका कंवर ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए और इंतजाम कराने का वादा किया।