
Students union election : एनसीसी कैडेट है कांता जाखड़
छात्रसंघ चुनाव 2019
अजमेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रसंघ चुनाव (Students union election)के लिए प्रत्याशी (candidet)घोषित कर दिया गया। परिषद की ओर से घोषित प्रत्याशी कांता जाखड़ एनसीसी (ncc)से भी जुड़ी है। वह अनुशासित कैडेट् है। विशेषकर छात्राओं के अधिकारों की रक्षा के लिए वह छात्र संघ चुनाव लड़ रही है। संगठन ने राजकीय कन्या महाविद्यालय से कांता जाखड़ को अध्यक्ष (president)पद प्रत्याशी बनाया है। वहीं एनएसयूआई (nsui) और विद्यार्थी परिषद दूसरे कॉलेज और एमडीएस यूनिवर्सिटी के प्रत्याशियों (Candidates)पर फिलहाल चर्च में जुटी है।
छात्रसंघ चुनाव 27 अगस्त को होंगे। मुख्य मुकाबला एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बीच होना तय है। इसके अलावा निर्दलीय भी ताल ठोकेंगे। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, दयानंद कॉलेज, श्रमजीवी और संस्कृत कॉलेज समेत महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में चुनाव सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। टिकट के लिए भागदौड़चुनाव लडऩे के इच्छुक छात्र-छात्राओं ने टिकट के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है। विद्यार्थियों के नाम कांग्रेस के मंत्रियों-विधायकों और भाजपा के विधायकों-नेताओं तक पहुंचे हैं। मालूम हो कि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होगी।
कांता को बनाया प्रत्याशी
एबीवीपी ने राजकीय कन्या महाविद्यालय से कांता जाखड़ को अध्यक्ष पद प्रत्याशी बनाया है। परिषद ने पिछले साल यहां गैर जाट टिकट प्रत्याशी बनाया था। इसके चलते यहां उसे शिकस्त मिली थी। लिहाजा जातिगत समीकरण (Caste equation) को साधते हुए इस बार कांता पर दांव खेला गया है।
Published on:
16 Aug 2019, 12:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.