अजमेर.अपने कारनामों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले राजस्थान पुलिस rajasthan police के उपनिरीक्षक बालूराम चौधरी baluram chaudhry (जाट) पुत्र सुगनाराम का एक और कारनामा सामने आया है। बालूराम ने कायड़ की शुभम कॉलोनी में अजमेर विकास प्राधिकरण ada government landकी खसरा नंबर 3041 की 625 वर्गगज ओसीएफ (अदर कॉमन फैसिलीटी) जमीन पर कब्जा कर पक्का मकान housesबना लिया है। इसके साथ ही चारदीवार boundary walls कर गेट लगाकर भी कब्जा किया गया है। अतिक्रमण कर कब्जा की गई जमीन की कीमत करीब 65 लाख रूपए है। मामला प्राधिकरण अध्यक्ष प्रकाश राजपुरोहित तथा आयुक्त रेणु जयपाल की जानकारी मे आने के बाद अब प्राधिकरण ने उपनिरीक्षक बालूराम चौधरी के खिलाफ कार्यवाही शुरु करते हुए धारा 67 के तहत नोटिस जारी कर दिया है। बालूराम को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए है। बालूराम को इस सप्ताह अपना पक्ष एडीए के समक्ष रखना है।