29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीएफसीसी ट्रेक से दो भागों में बंटा अजमेर का दक्षिण क्षेत्र

अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बीच से डेडीकैटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत दिल्ली से मुम्बई तक ट्रेक बिछाया जा रहा है,आवाजाही के लिए बनाए जा रहे अंडरपास, बारिश के पानी भराव से बढ़ी समस्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 8 Aug 2019, 6:04 AM IST

The south region of Ajmer is divided into two parts by the DFCC trek.

डीएफसीसी ट्रेक से दो भागों में बंटा अजमेर का दक्षिण क्षेत्र

अजमेर. अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बीच से गुजर रहे डीएफसीसी ट्रेक ने दक्षिण क्षेत्र को दो भागों में बांट दिया है। ट्रेक के दूसरी ओर भी हजारों लोगों की आबादी निवास कर रही है। आवाजाही के लिए अंडरपास आदि का निर्माण कराया जा रहा है। उन अंडरपासों में पानी भरने पर आवाजाही की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।

अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बीच से डेडीकैटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत दिल्ली से मुम्बई तक ट्रेक बिछाया जा रहा है। इसके तहत नोयडा से अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन तक काम पूरा हो गया है। सिर्फ विद्युतीकरण का कार्य जारी है।

अब अजमेर के मदार से आबूरोड तक ट्रेक बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। यह ट्रेक अजमेर के मदार, कल्याणीपुरा, धोलाभाटा, सुभाष नगर और दौराई सहित कई क्षेत्रों के बीच से गुजर रहा है। हालांकि यहां पर पहले से ही मालगाड़ी का ट्रेक है। डीएफसीसी ट्रेक के दूसरी और आवाजाही के लिए अंडर पास आदि का निर्माण कराया जा रहा है।

वर्तमान में कल्याणीपुरा और धोलाभाटा क्षेत्र में अंडरपास के लिए काम चल रहा है। कल्याणीपुरा के अधूरे अंडरपास में ही पानी भर गया। ऐसे में अंडरपासों में पानी भरने से यह क्षेत्र बिल्कुल कट जाएंगे। वर्तमान में आवाजाही के लिए इसके अलावा कोई व्यवस्था भी नहीं है।

बारिश में स्थिति खराब

कल्याणीपुरा और धोलाभाटा क्षेत्र में अंडरपास का कार्य से त दोनों स्थानों पर आवाजाही के लिए एक-एक ही मार्ग है। ऐसे में बारिश के दौरान आवाजाही में सर्वाधिक परेशानी हो रही है। कल्याणीपुरा का आधा अधूरा अंडरपास अभी से पूरा भरा हुआ है।

कल्याणपुरा क्षेत्र निवासी हरीसिंह गुर्जर के अनुसार कल्याणीपुरा गांव जाने का एक ही मार्ग है। यहां पर भी अंडर पास बनाया जा रहा है। अधूरे अंडरपास में अभी से ही पानी भर गया है। बारिश के चलते अभी कीचड़ आदि होने से आवाजाही में असुविधाएं हो रही है। कोई वैकल्पिक मार्ग भी नहीं है।

धोलाभाटा क्षेत्र निवासी संजय तंवर के अनुसार धोलाभाटा रेलवे फाटक से जाने वाली रोड से विराट नगर, उपल्ला कुआं, गहलोता का कुआं, गुर्जरों की ढाणी आदि जाने का मुख्य मार्ग पर है। यहां पर भी अंडरपास बनाने पर बारिश का पानी ना भरे इसके पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।