29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Theft : ये हो रहे इतने बैखोफ कि भगवान का घर भी नहीं छोड़ रहे

Theft in the temple :चोरों की हिमाकत, भगवान के घर को भी नहीं छोड़ दान राशि पर चोरों का धावादिनदहाड़े दानपेटी तोड़ी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 19 Sep 2019, 2:51 PM IST

Theft  : ये हो रहे इतने बैखोफ कि भगवान का घर भी नहीं छोड़ रहे

Theft : ये हो रहे इतने बैखोफ कि भगवान का घर भी नहीं छोड़ रहे

दो दुकानों से भी नकदी उड़ाई

अजमेर. चोरों (Theft) की हिमाकत देखिए। ये इतने बैखोफ है कि भगवान का घर भी नहीं छोड़ रहे। चोर गिरोह ब्यावर शहर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात अंजाम देने से नहीं चूक रहे। टॉडगढ़ में बाजार में स्थित भगवान श्रीराम मंदिर (Shriram Temple)की दानपेटी को तोड़ चोर नकदी ले उड़े(Theft in the temple) । हर रोज की तरह शाम करीब 7 बजे पुजारी पूजा करने गए तो चोरी का पता चला। चोरों ने मंदिर के दानपात्र को सरिए से तोडकऱ उसमें रखी दान राशि (Donation amount) चुरा ली।

Read More : नवरात्र में छोटे पर्दे पर देखने को मिलेगा वैष्णो देवी का बाल रूप

चोरी की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इधर ब्यावर शहर(city) के उदयपुर रोड स्थित दो दुकानों पर मंगलवार रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। दोनों प्रतिष्ठानों से चोर नकदी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी बुधवार सुबह लगी। शहर थाना पुलिस(thana police) में दी शिकायत में गौरव भराडिय़ा ने बताया कि उदयपुर रोड पर उनकी मार्बल की दुकान है।

शहर थाना पुलिस में दी शिकायत में गौरव भराडिय़ा ने बताया कि उदयपुर रोड पर उनकी मार्बल की दुकान(Marble shop) है।चोर ताला तोडकऱ कटर मशीन, कटर एवं सात हजार रुपए नकद चुराकर ले गए। इसी प्रकार एक अन्य मार्बल के गोदाम के कमरे का ताला तोडकऱ सामान पार कर लिया। पीडि़त दुकानदार अंकित ने बताया कि चोर कटर मशीन, चांदी के सिक्के व छह हजार रुपए सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। इन्होंने चोरी की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

जल चेतना रथ यात्रा निकाली

जोताया. अर्पण सेवा संस्थान के तत्वावधान में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्र म के तहत जल संरक्षण रैली निकाली गई। इस दौरान सन्तोष चोपड़ा ने जल बचत के उपाय बताए। वहीं ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी रमेश रायका, पंचायत सहायक मोहम्मद इरफ ान, शिवप्रसाद मेवाड़ा, विनोद बामनिया, सोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

दान राशि पर चोरों का धावा