
जब तक सूरज चांद रहेगा हेमराज तेरा नाम रहेगा से गूंजा राजस्थान देखें वीडियो
- भारत माता की जयकारों के गूंजा गांव
अजमेर/रूपनगढ़. अजमेर के रूपनगढ़ उपखण्ड के भदूण गांव निवासी शहीद हेमराज निठारवाल की अंतिम यात्रा में हजारों लोग उमड़े पड़े। कश्मीर(Kashmir) के राजौरी पूंछ सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में हेमराज शहीद हो गए थे। शहीद की पार्थिव देह के साथ चल रहे लोग भारत माता के जयकारे लगाते चल रहे थे। शहीद हेमराज का राजकीय सम्मान (State honor)के साथ राजकीय शाला मैदान में अंतिम संस्कार (funeral) हुआ। सेना के जवानों ने मातमी धुन बजाकर हवा में गोलियां दाग शस्त्र उलटकर सलामी दी। शहीद हेमराज कश्मीर के राजौरी पूंछ सेक्टर में रविवार रात हुई गोलाबारी में दुश्मन से लोहा लेते शहीद हो गया था। हेमराज दो साल पहले भारतीय थल सेना(Indian army) में नियुक्त हुए थे।
Read More: शहीद हेमराज का शरीर पंचतत्व में विलिन
23 वर्षीय हेमराज कश्मीर के पूंछ-राजौरी में तैनात थे। शहीद का शव सोमवार रात्रि को रूपनगढ़ लाया गया। उनके निवास स्थान से मंगलवार को सुबह अंतिम यात्रा शुरू हुई। उसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शहीद की पार्थिव देह पर पुष्षवर्षा की गई। अंतिम यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा हेमराज तेरा नाम रहेगा और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते चल रहे थे। परिवार के लोगों ने शहीद हेमराज के अंतिम दर्शन करने को रोते देख वहां पर मौजूद सभी की आंखे नम हो गई। शहीद के माता-पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। रूपनगढ के बाजार बन्द रहे।
Published on:
3 Sep 2019, 3:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.