30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Traffic Divert: सडक़ पर गाड़ी चलाने से पहले पढ़ें यह खबर, 27 से बदल जाएगा आपका रूट

यातायात नियमों के उलंघन करने पर एम. वी.एक्ट की कार्रवाई का जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 26 Nov 2019, 8:22 PM IST

traffic management

traffic management

अजमेर. एलिवेटेड ब्रिज (elevated bridge) के निर्माण और यातायात के दवाब को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रेफिक व्यवस्था (traffic management) में बदलाव किया है। बुधवार से शहर कई इलाकों में ट्रेफिक व्यवस्था बदल जाएगी। यातायात निरीक्षक (Traffic inspector) सुनीता गुर्जर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देशानुसार वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। यातायात नियमों के उलंघन करने पर एम. वी.एक्ट की कार्रवाई का जाएगी।

Read More: ब्यावर में जश्न का माहौल : भाजपा के नरेश कनोजिया बने नगरपरिषद के सभापति

यह रहेगी व्यवस्था
-रेल्वे स्टेशन, गांधी भवन से चूड़ी बाजार, पुरानी मण्डी, नया बाजार, दरगाह जाने वाले वाहन चूड़ी बाजार तिराहे से प्रवेश कर सकेंगे।
-आगरा गेट की तरफ से आने वाले वाहन पुरानी मंडी, नया बाजार, दरगाह जाने वाले वाहन कोतवाली थाने के सामने से प्रवेश कर सकेंगे।
-चूड़ी बाजार और कोतवाली के सामने से प्रवेश किए वाहन पुन: चूड़ी बाजार नहीं जाकर कोतवाली के सामने अथवा गणेश मन्दिर के सामने से होते हुए आगरा गेट या नसियां के सामने निकल सकेंगे।
- सोनी जी की नसियां और आगरा गेट से कोइ भी तिपहिया, चौपहिया वाहन गणेश मन्दिर के सामने से नया बाजार चौपड़ दरगाह, पुरानी मण्डी नही जाएंगे।

Read More: Weather report: आसमान में छितराए बादल, मौसम में ठंडक
-धान मण्डी से स्टेशन या आगरा गेट जाने वाले वाहन कड़क्का चौक से पटटी कटला होते हुए गणेश मन्दिर के सामने से आगरा गेट अथवा स्टेशन जाएंगे। वाहन पटटी कटला से कडक्का चौक, धानमंडी नही जाएंगे।
-रेल्वे स्टेशन बस स्टैण्ड से आने वाले तिपहिया अथवा चौपहिया वाहन चूड़ी बाजार तिराहा व कोतवाली गेट से सामने से होते हुए नया बाजार चौपड, लक्ष्मी चौक, कडक्का चौक सेे धान मंडी जाएंगे।
-खजाना गली मे घी मंडी एवं नला बाजार की तरफ से तिपहिया और चौपहिया वाहन का विषेष परिस्थितियों के अलावा पूर्णत: प्रवेश निषेध रहेगा।

Read More: RPSC: डॉक्यूमेंट्स कराएं चेक, वरना नहीं मिलेगा आपको यह अवसर