30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Weather report: आसमान में छितराए बादल, मौसम में ठंडक
Play video

Weather report: आसमान में छितराए बादल, मौसम में ठंडक

सडक़ों पर भी चहल-पहल ज्यादा नहीं दिखाई दे रही है। अधिकतम तापमान इन दिनों 28 से 30 डिग्री के बीच कायम है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 26 Nov 2019, 9:43 AM IST

अजमेर. पर्वतीय इलाकों (hill area) में बर्फबारी के कारण मौसम में ठंडक (coldness) बढ़ गई है। मंगलवार सुबह से आसमान पर बादल मंडराते दिख रहे हैं। खुलकर धूप (sun shine) भी नसीब नहीं हुई। सूरज और बादलों (clouds) में लुकाछिपी चल रही है। पिछले चार-पांच दिन से न्यूनतम तापमान 15 से 17.4 डिग्री के बीच बना हुआ है। पारे में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है।

Read More: RPCS : खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा हुई शांतिपूर्ण

सुबह से बादलों ने आसमान में डेरा जमा लिया। ठंडी हवा (cold breeze) ने सर्द एहसास कराया। पहाड़ों पर भी धुंध मंडराती रही। लोग ऊनी कपड़ों (warm cloths) में लिपटे नजर आए। सूरज (sun) और बादलों (clouds) के बीच लुकाछिपी होती रही। लोगों को सुर्ख धूप नसीब नहीं हुई है। पिछले एक पखवाड़े से घर-आंगन में हल्की ठंडक भी महसूस होने लगी है। साथ ही शाम ढलते ही शहर में ठंडापन महसूस होने लगा है। सडक़ों पर भी चहल-पहल ज्यादा नहीं दिखाई दे रही है। अधिकतम तापमान इन दिनों 28 से 30 डिग्री के बीच कायम है।

Read more: रात को सोए तब आंखों में जलन,सुबह उठे तो लाल सूर्ख और सूजी मिली

पिछले दिनों में तापमान

21-15.7
22-16.5

23-15.8
24-17.4

25-16.2

Read More: कुएं में मिले विवाहिता व दो मासूम के शव, घर से बिना बताए बेटा-बेटी के साथ निकली थी विवाहिता

अभ्यर्थियों ने कराई दस्तावेजों की जांच

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा- 2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) की द्वितीय चरण की काउसंलिंग जारी है। मंगलवार सुबह से आयोग में अभ्यर्थियों की पात्रता जांच में जुटे हैं।
विज्ञान (नॉन टीएसपी) के 1172 पदों के लिए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की काउंसलिग जारी है। अभ्यर्थियों के भरे हुए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां और स्वप्रमाणित एवं मूल दस्तावेजों की जांच की गई। काउंसलिंग के लिए आयोग में सुबह से ही जुट गए हैं। आयोग ने दस्तावेजों की जांच के लिए 25 टेबल लगाई हैं। सचिव रेणु जयपाल ने बताया कि निर्धारित तिथि एवं समय पर विस्तृत आवेदन-पत्र और दस्तावेज जमा नहीं कराने वाले अभ्यर्थी को काउन्सलिंग से वंचित किया जाएगा। इसके लिए कोई अवसर देय नहीं होगा।