29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चालान बनाने पर भडक़े ट्रक चालक,दो घंटे यातायात रहा जाम, विरोध बढ़ता देख रवाना हुई टीम

ब्यावर में जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों के बनाए चालान, कार्रवाई से गुस्साए ट्रक चालकों ने सडक़ मार्ग किया बाधित, जांच टीम बोली-नियमित कार्रवाई,ट्रक चालकों ने कहा-नाजायज किया परेशान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 12 Sep 2019, 7:11 AM IST

traffic jam for two hours

ब्यावर समीप उदयपुर रोड एवं केसरपुरा बाइपास पर ट्रक चालकों की ओर से लगाए जाम में फंसे वाहन।

अजमेर. ब्यावर समीप उदयपुर रोड एवं केसरपुरा बाइपास पर ट्रक चालकों ने जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय की टीम पर नाजायाज परेशान करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रकों को बेतरतीब खड़ा कर दिया। इसके चलते सडक़ के दोनों ओर पांच किमी तक लंबा जाम लग गया। ऐसे में दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

यात्री बसों व कारों के जाम में फंसने से लोगों को खासी दिक्कतें हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। दो ड्राइवरों को शांतिभंग के आरोप में पकड़ लिया। सदर थानाधिकारी शमशेर ने बताया कि वाहनों की जांच कर चालान बनाए जा रहे थे। इस दौरान दौरान वाहन की संख्या बढ़ गई।

एकत्र हुए ड्राइवरों ने जिला परिवहन अधिकारी पर अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। देखते ही देखते ट्रक चालकों का विरोध बढता़ गया। आक्रोशित ट्रक चालकों ने जिला परिहवन अधिकारी के विरोध में जाम लगा दिया। इससे सडक़ के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। ट्रक चालकों का विरोध करीब दो घंटे तक चला।

टीम मौके से रवाना

वाहनों की कतार बढ़ती देख एवं ड्राइवरों के आक्रोश के चलते जिला परिवहन कार्यालय की टीम मौके से रवाना हो गई। इससे अव्यवस्था बढ़ गई। इसके बावजूद चालकों की नाराजगी कम नहीं हुई। जिला परिवहन अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रक चालकों ने जाम लगाए रखा। इधर, प्रदर्शन के दौरान राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह लोग जाम खुलने का इंतजार करते रहे। ट्रक चालक हरियाणा निवासी सतीश एवं जोधपुर निवासी सुरेश को शंातिभंग में पकड़ा।

अव्यवस्था हुई, लोग हुए परेशान

जाम के चलते वाहनों की कतार उदयपुर रोड बाइपास तक पहुंच गई। सिक्सलेन व फोरलेन के बीच टू लेन सडक़ होने एवं वाहनों की कतार बढऩे से उदयपुर रोड बाइपास पर व्यवस्थाएं गड़बड़ाने लगी। उदयपुर रोड बाइपास के आस-पास कॉलोनियों विकसित है।

बाइपास पर ठेले वाले खड़े रहते हैं। इसके अलावा दुकानें भी है। ऐसे में लोगों की आवाजाही का दबाव रहता है। जाम लगने से अव्यवस्थाएं बढ़ गई। आस-पास की कॉलोनियों में आने जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ब्यावर समीप उदयपुर रोड एवं केसरपुरा बाइपास पर ट्रक चालकों की ओर से लगाए जाम में फंसे वाहन।