मोबाइल पर आएगा चालान का मैसेज
अजमेर शहर में आइटीएमएस के लागू होने के बाद यातायात नियमों के उल्लंघन पर कैमरे के जरिए ऑनलाइन नजर रखी जाएगी। वाहन चालकों को यातायात का उल्लंघन भारी पड़ेगा। लाल बत्ती क्रॉस करने, हेलमेट नहीं पहनने, जेब्रा लाइन का उल्लंघन, नो-पार्किग में वाहन खड़ा करने,ओवर स्पीड सहित अन्य उल्लंघन पर ऑन लाइन चालान काटा जाएगा। इसका मैसेज वाहन चालक के मोबाइल पर आएगा। शहर में विभिन्न सड़कों पर १३ हाइडेफिनेशन पीटीजेड कैमरे लगाए जाएंगे।