29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer News-Accident: सहायता के लिए आए लोगों को यूं उछाल दिया बेकाबू हुई कार ने

ajmer accident news : किशनगढ़ में जयपुर रोड स्थित जीवीके टोल नाके पर टोल राशि चुकाते वक्त कुछ पैसे नीचे सड़क पर गिर गए। कार चालक ने सीट पर बैठे-बैठे ही जमीन पर गिरे पैसे उठाने की कोशिश की। कार का ऑटो गियर दबने से चालक बूथ की दीवार एवं कार के बीच फंस गया। सहायता के लिए कुछ लोग आए लेकिन ऑटो गियर दबी कार पहले पीछे की तरफ फिर आगे की तरफ दौड़ी और सामने खड़े लोगों को कुचलते हुए निकल गई। इससे 10 जने घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 31 Jul 2019, 12:32 AM IST

uncontrollable-car-pulled-people

Ajmer News-Accident: सहायता के लिए आए लोगों को यूं उछाल दिया बेकाबू हुई कार ने

किशनगढ़ (kishangarh) में अजमेर-जयुपर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल (toll) पर शाम करीब 6 बजे अजमेर से एक लग्जरी कार में एक परिवार के सदस्य जयपुर जा रहे थे। टोल राशि देने के लिए कार टोल की लेन में रुकी। कार में सवार चालक (car driver) ने टोल बूथ में पैसे दिए। टोलकर्मी और चालक के बीच पैसे लेने-देने के दौरान कुछ पैसे नीचे सड़क पर गिर गए।

चालक ने सीट पर बैठे-बैठे ही फाटक खोल कर जमीन पर गिरे पैसे उठाने की कोशिश की। इसी दौरान कार का ऑटो गियर दब गया और चालक बूथ की दीवार एवं कार के बीच फंस गए। यह देख पास खड़े अन्य टोलकर्मी चालक की सहायता के लिए आए और कार को पीछे खींचने की कोशिश की, लेकिन कार इसी दौरान पीछे की तरफ तेजी से दौड़ गई। इसी बीच चलती कार से सवार लोग भी उतरने की कोशिश करने लगे।

ऑटो गियर के दबे और कार के तेजी से आगे पीछे होने एवं कार की चपेट में आने से कार में सवार एवं टोलकर्मी समेत 10 जने घायल हो गए। घायलों को तुरंत किशनगढ़ के यज्ञनारायण चिकित्सालय में उपचार के लिए पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छह लोगों को अजमेर जेएलएन चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जबकि शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

READ MORE: युवक को बाइक समेत चपेट में लेकर पेट्रोल पंप में जा घुसी बेकाबू कार

जानकारी पाकर आरके मार्बल गु्रप के चेयरमैन अशोक पाटनी भी जीवीके टोल नाके पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली। चेयरमैन पाटनी ने घायल हुए टोलकर्मियों से भी कुशमक्षेप पूछी। किशनगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

READ MORE : दरगाह में टला बड़ा हादसा, रोशनी की हो रही थी दुआ
हादसे में यह हुए घायल

दुर्घटना में जयपुर के विद्याधर नगर सरस्वती टावर निवासी शीखा जैन (27), सौरभ जैन (29), विद्याधर नगर निवासी अंकुर पारीक (29), शैतानसिंह कॉलोनी निवासी विपुल महाजन, तुर्कीयावास थाना निवासी गणपत जाट (35), दौसा निवासी टोल गार्ड राजेन्द्र गुर्जर (28), चूंदड़ी निवासी टोल गार्ड रामरतन जाट (25), पाटन निवासी टोल गार्ड रमेश यादव (27), मुंशीथला दूदू निवासी टोल गार्ड रणजीत जाट (26) एवं नलू निवासी टोल गार्ड श्रवण वर्मा (32) घायल हो गए। घायलों में से राजेन्द्र, श्रवण, रामरतन, गणपत, सौरभ व शिखा को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया गया।