27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फॉयसागर झील : कभी रहती थी लबालब, अब पानी को तरसी

अजमेर जिले में आनासागर झील को छोड़कर किसी जलाशय में पानी नहीं

less than 1 minute read
Google source verification
water crisis in foysagar lake

फॉयसागर झील : कभी रहती थी लबालब, अब पानी को तरसी

अजमेर. पिछली बार मानसून की बेरुखी के कारण अल्पवृष्टि से अजमेर के अधिकांश जलाशय रीते रह गए। आनासागर झील को छोड़कर किसी जलाशय में पानी नहीं है। आनासागर में भी पानी इस लिए है कि शहर के कई नालों का पानी चौबीस घंटे उसमें मिलता है जिससे झील प्रदूषित होती जा रहा है।

इस पर इस बार विडंबना ये है कि भीषण गर्मी के कारण धरती पर बचा-खुचा पानी भी सूखता जा रहा है। किसी समय अजमेर की फॉयसागर झील लबालब रहा करती थी। लेकिन झील से मोटरें लगाकर अंधाधुंध अवैध जल दोहन से ये सर्दी में सूख जाती है। इस बार अल्पवृष्टि की भी मार रही। ऐसे में विस्तृत क्षेत्रफल में फैली फॉयसागर झील का पानी पैंदे बैठ गया है और इसकी हालत दयनीय होती जा रही है।

झील में चुल्लू भर पानी ही देखा जा सकता है। फॉयसागर झील और उसका उद्यान अजमेर का एक पसंदीदा पिकनिक स्पॉट भी है। यहां पूरे साल लोग पिकनिक मनाने आते हैं। सावन मास में तो विभिन्न समाजों और संगठनों की गोठ होती है। उम्मीद की जानी चाहिए कि इस बार मानसून अच्छा गुजरे और झील फिर से लबालब हो जाए।