10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

weather: मंडराते रहे बादल, धूप-छांव का चला दौर

हवा चलने और बादलों के चलते कुछ राहत मिली। दोपहर में बादलों के छितराने पर धूप निकली। इससे हल्की गर्माहट भी रही।

2 min read
Google source verification
clouds scatter in ajmer

weather: मंडराते रहे बादल, धूप-छांव का चला दौर

अजमेर.

बादलों (black clouds) ने रविवार को चुप्पी नहीं तोड़ी। सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। कई बार धूप-छांव का दौर चला। अधिकत तापमान 32.0 डिग्री रहा।

सुबह से आसमान पर बादलों (clouds scatter) का राज रहा। सूरज (sun shine) के दर्शन नहीं हुए। हवा चलने और बादलों के चलते कुछ राहत (relief) मिली। दोपहर (afternoon) में बादलों के छितराने पर धूप निकली। इससे हल्की गर्माहट (temprature increase) भी रही। शाम तक अजमेर जिले में बरसात (rain in ajmer) नहीं हुई। न्यूनतम 25.5 डिग्री रहा। मालूम हो कि साल 2019 (year 2019) के मानसून (monsoon) का महज एक दिन शेष है। मानसून प्रतिवर्ष 1 जून से 30 सितंबर तक सक्रिय रहता है

read more: Musical event: आसोज के सुहाने मौसम में सात सुरों का तराना

कब-कब कितनी अच्छी बरसात (heavy rain in ajmer)

5 से 24 जुलाई तक बरसात- 89.2 मिलीमीटर
कुल बरसात का आंकड़ा-160.72 मिलीमीटर

25 से 31 जुलाई-157.83 मिलीमीटर
कुल बरसात का आंकड़ा-318.55 मिलीमीटर

1 से 18 अगस्त तक बरसात-217.02 मिलीमीटर
19 से 31 अगस्त तक बरसात-316.80

कुल बरसात का आंकड़ा-600.50 मिलीमीटर
1 से 8 सितंबर तक बरसात- 300 मिलीमीटर

9 से 29 सितंबर तक बरसात-25 मिलीमीटर
कुल बरसात का आंकड़ा-925.50 मिलीमीटर

read nore: Smartness : एमडीएस यूनिवर्सिटी बनेगी स्मार्ट, कामकाज होगा हाईटेक

भारतीय नीनो का रहा असर

इस बार मानसून की मेहरबानी की असली वजह भारतीय नीनो (indian nino) है। इसे इंडियन ओशियन डाइपोल भी कहा जाता है। जबकि मौसम विभाग (department of meteriology) और अन्य संस्थानों ने अलनिनो (Alnino) के चलते कम बरसात (low rainfall) के आसार जताए थे। संस्थानों का यह दावा भारतीय नीनो के चलते गलत साबित हुआ है।

read more: GCA: स्टूडेंट्स की बदतमीजी, कमेटी अगले सप्ताह सौंपेगी रिपोर्ट

पढ़ें यह खबर भी...

जल्द भेजें बिना विलंब शुल्क विद्यार्थियों की सूची
अजमेर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) ने विभिन्न रीजन में सरकारी, निजी स्कूल से विद्यार्थियों की ऑनलाइन सूची (LOC) मांगी है। यह विद्यार्थी वर्ष 2020 में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा (main exam) में बैठेंगे। स्कूल सोमवार तक बिना विलंब शुल्क (without late fees) के सूची भेज सकेंगे। बोर्ड प्रतिवर्ष सरकारी,निजी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों की ऑनलाइन सूची स्कूल से मांगता है।

read more: यात्रीगण कृपया ध्यान दें- दीपावली पर कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन