scriptHeavy rain in ajmer: अजमेर में लगातार बरसात, सब जगह पानी ही पानी | Heavy rain in ajmer: rain pour ajmer city | Patrika News

Heavy rain in ajmer: अजमेर में लगातार बरसात, सब जगह पानी ही पानी

locationअजमेरPublished: Aug 17, 2019 09:17:51 am

Submitted by:

raktim tiwari

इससे दरगाह बाजार-नला बाजार नहर सा नजर आया। यही हाल सावित्री कॉलेज, वैशाली नगर, पंचशील, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, सिविल लाइंस, टोडरमल मार्ग, बजरंगगढ़ चौराहा पर नजर आया।

rain in ajmer city

rain in ajmer city

अजमेर

भादौ की घनघोर घटाएं (clouds) शुक्रवार शाम से शनिवार तक बिना रुके बरसीं। झमाझम बारिश (heavy rain )ने समूचे शहर को जलमग्न कर दिया। जगह-जगह सडक़ों-चौराहों पर तेज रफ्तार से पानी उफन (water flows) पड़ा। बाहरी इलाकों और निचली बस्तियों में गलियों और घरों में पानी घुस गया। इससे जनजीवन (life effected) बुरी तरह प्रभावित हुआ। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आया। मौसम विभाग (weather det) ने सुबह 8.30 बजे तक 104.5 मिलीमीटर बरसात (चार इंच) दर्ज की। जबकि सिंचाई विभाग ने 98 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की।
शुक्रवार शाम 6 बजे से घनघोर घटाओं ने बरसना (barsat) शुरू कर दिया। यह शनिवार को नॉन स्टॉप (non stop rain) बरसती रही। वैशाली नगर, पंचशील, शास्त्री नगर, गुलाबबाड़ी, नाका मदार, आदर्श नगर नसीराबाद रोड, ब्यावर रोड, नाका मदार, चंदवरदायी नगर, रामगंज, अजय नगर, तारागढ़, फायसागर और आसपास के इलाकों में पानी का सैलाब (rain water)उमड़ पड़ा।
read more: Rain in ajmer: 14 घंटे से लगातार बरसात, अजमेर में पानी ही पानी

सडक़ों पर सिर्फ पानी

सावित्री चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, मेयो लिंक रोड, राजा साईकिल, अलवर गेट, वैशाली नगर में एमपीएस स्कूल के सामने, शास्त्री नगर, पंचशील, केसरगंज, मदन गोपाल मार्ग, रामगंज, सम्राट अशोक उद्यान-जयपुर रोड और क्षेत्रों में सडक़ों पर उफन पड़ा। प्रमुख मार्ग (main roads) और अंदरूनी क्षेत्रों (internal area) में सडक़ों पर पानी भर (water store) गया। ऋषि घाटी, बाबूगढ़ से उफनते पानी ने गंज सर्किल अैार सुभाष उद्यान के सामने तालाब बना दिया। तारागढ़ पहाड़ी (hill area) क्षेत्र से जबरदस्त पानी उफना। इससे दरगाह बाजार (dargah bazar)-नला बाजार नहर सा नजर आया। यही हाल सावित्री कॉलेज, वैशाली नगर, पंचशील, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, सिविल लाइंस, टोडरमल मार्ग, बजरंगगढ़ चौराहा पर नजर आया।
read more: Bisalpur Dam: बीसलपुर लबालब होते ही अजमेर को भरपूर पानी

गौरव पथ पर भरा पानी
बरसात का पानी गौरव पथ-आनासागर लिंक रोड (anasagar link road) पर भर गया। क्रिश्चियनगंज क्षेत्र से सडक़ पर केवल डिवाइडर से ही सडक़ होने का एहसास हुआ। सुभाष उद्यान के सामने, माकड़वाली रोड, नेहरू अस्पताल रोड, सिविल लाइंस (civil lines) इलाके में भी पानी का रेला बहता रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो