10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एएमयू संस्थापक सर सैयद की तस्वीर हटाई, पीएम मोदी की फोटो लगाई

सर सैयद की तस्वीर हटाने पर जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने जांच का आदेश दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 8 May 2018, 4:45 PM IST

नरेन्द्र मोदी

नरेन्द्र मोदी

अलीगढ़।अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के यूनियन हॉल में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगाने का विवाद शांत नहीं हुआ है। अब एएमयू के संस्थापक सर सैयद की तस्वीर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। खैर कस्बा के लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह से सर सैयद की तस्वीर हाटकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगा दी गई है। इस मामले में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने जांच का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें

एएमयू का नाम बदलकर राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कर देना चाहिए

तस्वीर किसने हटाई
एएमयू में जिन्ना की तस्वीर के औचित्य पर सवाल पूछने वाले अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम का कहना है कि जब वे पिछली बार वहां गए थे, सर सैयद की तस्वीर लगी हुई थी। सर सैयद की तस्वीर किसने हटाई है, उन्हें जानकारी नहीं है। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने लोक निर्माण विभाग से 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है। जिला प्रशासन को भय है कि जिन्ना की तस्वीर के बाद कहीं सर सैयद अहमद खान की तस्वीर को लकेर बावेला न खड़ा हो जाए। वैसे भी सर सैयद की तस्वीर को लेकर अभी तक किसी ने आपत्ति नहीं की है। भय इस बात का है कि कहीं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र इसे मुद्दा न बना लें। अगर ऐसा हुआ तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें

एमयू में आजादी के नारों का हिन्दूवादी छात्र संगठनों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

छात्रों का धरना जारी

बता दें कि 30 अप्रैल, 2018 को भाजपा सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर को पत्र लिखकर पूछा था कि एएमयू में जिन्ना की तस्वीर क्यों लगी हुई है। इसके बाद दो मई को हिन्दूवादी छात्र संगठनों ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में घुसकर जिन्ना का पुतला फूंका। उनका एएमयू छात्रों टकराव होते-होते बचा। पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों को रोका। इस घटना के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र हिन्दूवादी छात्र संगठनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना सिविल लाइंस जा रहे थे। रैपिड एक्शन फोर्स ने उन्हें थाने जाने से रोका। इस पर टकराव हो गया। लाठीचार्ज हुआ। पथराव हुआ। आंसू गैस के गोले दागे गए। अनेक छात्र घायल हो गए। हिंसा की न्यायिक जांच, लाठीचार्ज करने वालों पर एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग को लेकर एएमयू छात्र बाब-ए-सैयद गेट पर धरना दे रहे हैं। समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।

यह भी पढ़ें

मुसलमानों के साथ सबसे बड़ा धोखा, देखें वीडियो