22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aligarh News: अलीगढ़ सास-दामाद’ प्रेम प्रसंग के मामले में नया मोड़, अब क्या होगा?

Aligarh News: अलीगढ़ सास दामाद के प्रेम प्रसंग के मामले में पुलिस ने साथ में रहने की अनुमति भले ही दे दी है। लेकिन इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। अब दोनों क्या करेंगे। इस बात की चर्चा एक बार फिर उठने लगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 20 Apr 2025, 1:53 PM IST

Aligarh News

अलीगढ़ में राहुल और सपना की जोड़ी

Aligarh News: अलीगढ़ के चर्चित सास दामाद के प्रेम प्रसंग के मामले में कानून और पुलिस ने भले ही एक साथ रहने की अनुमति दे दी हो। लेकिन अब इन दोनों की जोड़ी को समाज का साथ नहीं मिल रहा है। अब लड़के के गांव वालों ने इस बेमेल मोहब्बत को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। ग्रामीणों के बहिष्कार के बाद पिता ने कहा कि राहुल मेरे लिए मर गया। बाद में दोनों ने पड़ोसी गांव में शरण ली। सुबह दोनों कहां चले गए। इसकी किसी को जानकारी नहीं है।

Aligarh News: अलीगढ़ जिले का सास और दामाद की जोड़ी सुर्खियों में रही है। यह बेमेल प्रेम प्रसंग के मामले में पुलिस ने सपना को राहुल के सुपुर्द कर दिया है। दरअसल सास सपना ने अपने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस मजबूर हो गई। उसने सास और दामाद को अपनी तरफ से एक साथ रहने की अनुमति दे दी। शुक्रवार की शाम को पुलिस से छुटकारा मिलने के बाद राहुल जैसे ही गाड़ी से सपना को लेकर अपने गांव पहुंचा ग्रामीणों ने इसका जोरदार विरोध किया। दोनों को गांव में घुसने नहीं दिया। उन्हें गांव के बाहर ही रोक दिया।

ग्रामीणों के विरोध के बाद पिता बोला- बेटा हमारे लिए मर गया


ग्रामीणों के विरोध के बाद राहुल के पिता होरीलाल ने कहा कि यह रिश्ता उनको किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। मेरे लिए मेरा बेटा राहुल मर गया। वो कहीं भी रहे मुझे कोई मतलब नहीं है। हालांकि इस घटना के बाद बताया जाता है कि पिता की हालत बिगड़ गई है। उन्हें डॉक्टर के यहां ले जाना पड़ा। कुछ परिचितों का कहना है कि सपना राहुल शुक्रवार की रात को गांव आए थे।

यह भी पढ़ें:Gonda: डीएम गोंडा का बड़ा एक्शन, जमीन घोटाला के एक मामले में उच्च स्तरीय समिति करेगी जांच, मचा हड़कंप

ग्राम प्रधान बोली- राहुल और सपना ने समाज को कलंकित किया

ग्राम प्रधान चंदन वती का कहना है कि राहुल और सपना ने समाज को कलंकित किया है। इसलिए गांव वालों ने उनका बहिष्कार कर दिया है। ऐसी स्थिति में इन्हें गांव में रहने नहीं दिया जा सकता है। दोनों को सामाजिक सजा दिलाने के लिए जल्द पंचायत करके निर्णय लिया जाएगा।