9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एएमयू में असामाजिक तत्व, अनहोनी की आशंका, अलर्ट जारी, ये कदम उठाए जा रहे

प्रोक्टर ने कहा कि विश्वविद्यालय विभिन्न छात्रावासों में अनधिकृत तथा असामाजिक तत्वों के रहने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 4 Jan 2018, 9:06 PM IST

AMU

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोक्टर प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान ने छात्रों के आवासीय हालों के समस्त प्रोवोस्टों को निर्देशित किया है कि वह छात्रावासों से सख्ती के साथ चेकिंग करें। यदि अनधिकृत रूप से रहने वाले व्यक्ति पाए जाएं तो उन्हें बाहर करें। प्रोक्टर ने कहा कि विश्वविद्यालय विभिन्न छात्रावासों में अनधिकृत तथा असामाजिक तत्वों के रहने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। कहीं-कहीं पर निष्कासित किये गये छात्र या ऐसे व्यक्ति जो विश्वविद्यालय छात्र नहीं हैं, छात्रावासों में पनाह ले रहे हैं, जिससे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण तथा परिसर की शांति व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

विजिटर रजिस्टर में नाम लिखें
प्रोफेसर मोहम्मद मोहसिन खान ने कहा कि कुलपति ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही किये जाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रावासों के प्रवेश द्वारों पर तैनात एमटीएस कर्मचारी छात्रों को पहचानने में तत्परता दिखाएं। हर स्थिति में आने जाने वालों के विजिटर रजिस्टर में नाम लिखे जाएं। इसके साथ छात्रों के कमरों के दरवाजों पर अलाटमेंट स्लिप तथा छात्र की फोटो लगाई जाए। वार्डन समय समय पर छात्रावास में चेकिंग करें। यदि कोई व्यक्त अनधिकृत रूप से रहता हुआ पाया जाए, तो उसे पकड़ कर तुरन्त प्रोक्टर कार्यालय के हवाले किया जाए।

सभी वाहन प्रोक्टर कार्यालय में पंजीकृत कराएं
छात्रावास के कैंटीन, कॉमन रूम, रीडिंग रूम, स्पोर्ट्स ग्राउन्ड, डायनिंग हाल आदि में भी बाहरी तत्वों की उपस्थिति चेक की जाए। छात्रावासों में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की जाए। हर सप्ताह सीसीटीवी फुटेज की सीडी प्रोक्टर कार्यालय में भेजी जाए। इसके अतिरिक्त छात्रावासों में रहने वाले छात्रों की गाड़ियां कैम्पस पास के साथ प्रोक्टर कार्यालय में पंजीकृत कराई जाएं। हॉल में सभी गाड़ियां निर्धारित स्थानों पर ही पार्क की जाएं।

रिसर्च प्रोजेक्ट स्वीकृत
इस बीच अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविधालय की एप्लाइड मैथमेटिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नबीउल्लाह खां को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्राद्यौगिकी विभाग के साइंस एण्ड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड (एसईआरबी) द्वारा तीन वर्ष के लिये ‘‘स्टडी ऑफ जनरेटिंग फंक्शन्स ऑफ न्यू फेमिलीज़ ऑफ स्पेशल पोलीनोमियल्स बाई मीन्स ऑफ इनोवेटिव टैक्निक एण्ड स्टैबलिश देयर प्रोपर्टीज़’’ विषय पर क शोध परियोजना प्राप्त हुई है। नबीउल्लाह इस शोध परियोजना के तहत नए नम्बर्स और पोलीनोमियल की फैम्लिीज़ पर शोध कार्य करेंगे। जिसमें वह उनके जनरेटिंग फंक्शन और इंट्रस्टिंग प्रोपर्टीज़ और दूसरे नम्बर्स और पोलीनोमियल से संबंध तलाशेंगे।