कुलपति ने कार्यपरिषद को नहीं दी जानकारी
कार्य परिषद से स्वीकृति की प्रत्याशी में तत्कालीन कुलपति नसीम अहमद ने अरसलन को नियुक्त कर लिया। 4 अक्टूबर, 2005 को कार्य परिषद की बैठक हुई थी। नियमानुसार इस बैठक में अरसलन की नियुक्ति का मामला रखा जाना चाहिए था, लेकिन नहीं रखा गया। कुलपति को यह अधिकार नहीं था कि वे किसी भी अभ्यर्थी की योग्यता में छूट दे। कार्यपरिषद को भी सूचित नहीं किया गया। इसी कारण कुलपति को दोषी पाया गया है। उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।