3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिन्ना के सवालों पर सांसद सतीश गौतम ने साधी चुप्पी

सांसद सतीश गौतम ने कहा कि अब केवल विकास कार्यों के बारे में बात करूंगा। जिन्ना की तस्वीर को लेकर कोई बात नहीं करूंगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 27 May 2018, 9:33 PM IST

BJP MP

जिन्ना के सवालों पर सांसद सतीश गौतम ने साधी चुप्पी

अलीगढ़। जिन्ना की तस्वीर को हटाने का मुद्दा उठाने वाले अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम अब जिन्ना प्रकरण से बचते नजर आ रहे हैं। एएमयू छात्र संघ से जिन्ना की तस्वीर कब हटेगी के सवाल को अब सांसद टालते नजर आ रहे हैं। केन्द्र सरकार के चार साल पूरे होने पर जब जिन्ना की तस्वीर हटने पर सवाल पूछा तो सांसद ने कहा कि जिन्ना की नहीं अब विकास की बात करेंगे। सांसद सतीश गौतम सेंटर प्वाइंट स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। सांसद से जब सवाल किया गया कि अभी एएमयू के छात्र संघ भवन में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगी हुई है तो सांसद चुप्पी साध गए।

बता दें कि अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर को इस बारे में पत्र लिखा था, लेकिन अभी तक उस पत्र का जवाब सांसद सतीश गौतम के पास नहीं आया है।


जिन्ना की नहीं अब विकास की बात करुंगा

अब जिन्ना प्रकरण पर सांसद सतीश गौतम पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि उनसे यह भी पूछा गया कि आखिर इस मुद्दे को क्यों उठाया गया तो उन्होंने कहा कि अब केवल विकास कार्यों के बारे में बात करूंगा। जिन्ना की तस्वीर को लेकर कोई बात नहीं करूंगा।

एएमयू छात्र संघ में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर हटाने को लेकर के अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम के द्वारा लिखे गए पत्र के बाद बवाल हुआ था और बाद में एएमयू छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एएमयू छात्र भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। हालांकि उन्होंने कहा कि चार साल में अलीगढ़ क्षेत्र का विकास हुआ है, सड़क, पानी, बिजली गांव में दी जा रही है। सांसद ने कहा कि जो भी काम रह गए हैं उन्हें एक साल में पूरा करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी राज्य सरकार के चार साल बाकी हैं।