बता दें कि एएमयूू की नीवं सन् 1875 में सर सय्यद अहमद खान द्वारा मुहम्मद एंग्लो ओरिएण्टल कॉलेज के रुप में रखी गई थी जो बाद में 1920 में यूनिवर्सिटी बना। सन् 1884 में विभिन्न मुद्दों पर डिबेट के लिए एक क्लब की स्थापना की गई जो परिसर में ही स्ट्रेची हॉल में चलता था। इसे कैम्ब्रिज यूनियन सोसाइटी के मॉडल पर ही तैयार किया गया था। 1920 में जब ये यूनिवर्सिटी बनी तब महात्मा गांधी ने यहांं का दौरा किया और तब के छात्र संघ ने उनको आजीवन सदस्य बनाया। महात्मा गांधी एएमयू छात्र संघ के पहले आजीवन सदस्य थे। आजादी से पहले सन् 1938 में मोहम्मद अली जिन्ना एएमयू आये और उनको भी छात्र संघ ने अपना आजीवन सदस्य बनाया। अभी भी एएमयू हॉल में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगी है, भाजपा सांसद सतीश गौतम ने इस पर सवाल उठाए हैं। सतीश गौतम ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तारिक मंसूर को एक पत्र लिख कर उनसे पूछा है कि एएमयू में जिन्ना की तस्वीर लगाने की क्या मजबूरी बनी हुई है। वर्तमान में पकिस्तान द्वारा गैर जरूरी हरकतें लगातार जारी हैं ऐसे में जिन्ना की तस्वीर एएमयू में लगाए रखना कितना तार्किक है।