विरोध कर रहे एएमयू इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र मोहम्मद ताहिर आज़मी, एहतिशाम मतीन, मोहम्मद रियाज, छात्रा जॉय ने बताया कि बीते 15 दिसम्बर से पहले यूनिवर्सिटी में सब कुछ सही चल रहा था। हम लोग एग्ज़ाम के साथ ही पढ़ाई भी बहुत ही अच्छे से कर रहे थे। 15 दिसम्बर को वीसी ने पुलिस को कैम्पस के अंदर आने की परमिशन दी, फोर्स ने हमारे ऊपर ग्रेनेड से लेकर आंसू गैस के गोले छोड़े। हमारे एक स्टूडेंट का हाथ चला गया। जिस तरीके से पुलिस फोर्स ने हमारे ऊपर अटैक किया, इस प्रकार से कहीं भी छात्रों को डील नहीं किया जाता है। इसके बाद अब एक महीने से ज़्यादा हो गया, मगर यूनिवर्सिटी के वीसी, रजिस्ट्रार व प्रॉक्टर ने कोई एक्शन नहीं लिया है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि हम एग्ज़ाम देना नहीं चाहते हैं, या हमें आता नहीं है। हम वही स्टूडेंट्स हैं जो एंट्रेंस देकर यहां तक आये हैं। जो नहीं आ पाए, वो बाहर हैं। लेपढ़ाई व कैरियर से ज़्यादा हमें अपनी यूनिवर्सिटी व देश के लिए खड़ा होना है।
इनपुटः अर्जुन देव वार्ष्णेय