3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाने में थर्ड डिग्री टॉर्चर से युवक की बिगड़ी हालत, शिकायत पर दरोगा सहित तीन सिपाही लाइन हाजिर

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही। जांच रिपोर्ट में पुलिसकर्मियों पर आरोप पाया गया जिसके बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से थाने में तैनात दो दरोगा और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 17 May 2022, 10:19 AM IST

torture.jpg

जिले के थाना छर्रा पुलिस पर लूट के मामले में युवक को थाने के अंदर बंद कर थर्ड डिग्री देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस आरोप में एक युवक को थाने पर लेकर पहुंची थी। यहां पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के दौरान युवक को थर्ड डिग्री देते हुए बेरहमी के साथ पीटा। जिससे युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उधर, परिजनों ने पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया। शिकायत पर मामले को तूल पकड़ता देख एसएसपी ने छर्रा थाने में तैनात दो दरोगाओं सहित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Bada Mangal 2022 : ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल आज, जानें क्यों कहते हैं इसे बुढ़वा मंगल

जानिए क्या था पूरा मामला

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके में छोगवा मोड़ पर बिजौली के गल्ला व्यापारी मनोज सिंघल की बाइक में टक्कर मारकर कार सवार बदमाशों ने उससे 29 अप्रैल को लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पहले जेल भेज चुकी थी और रविवार को तीन अन्य आरोपियों को जेल भेजा गया था। पुलिस छेगवां गांव के रहने वाले राहुल चौधरी को लूट के मामले में पूछताछ के लिए थाने लेकर पहुंची थी। जहां पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में लेकर कड़ाई से पूछताछ करते हुए थर्ड डिग्री दी। इसके बाद युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। वहीं पुलिसकर्मियों की पिटाई से युवक की तबीयत बिगड़ गई।

परिजनों ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप

वहीं घायल युवक राहुल के चाचा तेजवीर सिंह ने कहना है कि 11 मई की दोपहर राहुल की उनसे आखिरी बार बात हुई थी। तब वह इस घटना में नाम आने पर हाजिर होने की बात कह रहा था। आरोप है कि पुलिस राहुल को हिरासत में लेने की गलत जानकारी दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा थर्ड डिग्री देने से राहुल की तबीयत बिगड़ी है। जबकि 14 मई की शाम को छर्रा थाने में तैनात सिपाही उनके घर पहुंचा और बताया कि राहुल की तबीयत खराब है। वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। सिपाही द्वारा दी गई सूचना के बाद 15 मई को परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। लेकिन मेडिकल कॉलेज में मौजूद पुलिस ने उन्हें अपने बेटे राहुल से नहीं मिलने दिया।

ये भी पढ़ें: Lucknow: क्या बदलने वाला है प्रदेश की राजधानी का नाम? CM योगी के ट्वीट से मिले संकेत

दो दरोगा सहित तीन सिपाही निलंबित

परिजनों ने शिकायत अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी से की एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन किया और टीम को 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही। जांच रिपोर्ट में पुलिसकर्मियों पर आरोप पाया गया जिसके बाद अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने तत्काल प्रभाव से थाने में तैनात दो दरोगा और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया।इतना ही नहीं सभी के खिलाफ विभागीय जांच के लिए आदेश दिए हैं।