प्रधानमंत्री के सपनों को तोड़ने का हो रहा काम
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प सबका साथ सबका विकास को ऐसे भाजपा सांसद तोड़ने का काम कर रहे हैं। डॉक्टर जसीम ने कहा कि प्रधानमंत्री भाजपा और मुसलमानों को जोड़ने का अथक प्रयास कर रहे हैं और पार्टी के कुछ लोग खाई बना रहे हैं। एएमयू प्रशासन , एएमयू छात्रसंघ, एएमयू छात्रनेता को चाहिए की भाजपा सांसद सुब्रमणियम स्वामी के विरुद्ध देश में साम्प्रदायिक दंगा फैलाने, किसी संस्था को बदनाम करने और एएमयू में पढ़ रहे और पढ़ा रहे लोगों पर ‘आतंकवादी विचार’ जैसे शब्दों प्रयोग करके बदनाम करने की साजिश के अंतर्गत मुकदमा दायर करें।