22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मस्जिद के सामने हिंदू बेटी की बारात पर फेंके अंडे, तनाव के बाद गांव में पुलिस तैनात

बताया जाता है कि बारात जैसे ही मुस्लिम बस्ती में पहुंची ऐसे ही बारातियों पर अंडे फिंकने शुरू हो गए। जिससे कई बारातियों के साथ गांव के लोगों के कपडे़ खराब हो गए। वहीं बारात में अफरा तफरी मच गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 9 Jul 2022, 1:14 PM IST

eggs_thrown_at_hindu_wedding_procession_in_front_of_mosque_in_aligarh.jpg

अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल क्षेत्र के नूरपुर गाव से हिंदू बेटियों की बारात पर मुस्लिम बस्ती में अंडे फेंकने का मामला सामने आया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत देने के बाद भी टप्पल पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने पर गांव के पीड़ित हिंदुओं ने नाराजगी जताई है। वहीं एक बार फिर इस घटना के बाद गाव में तनाव का माहौल पैदा हो गया है। दरअसल इस गांव में पिछले वर्ष भी हिंदू बेटियों की बारात पर मस्जिद के सामने हमला करने का मामला सामने आया था।

जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक टप्पल थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे धर्म सिंह पुत्र मीहीलाल की दो बेटियों की बारात गौतमबुद्ध नगर के जिले के गांव अछेजा दनकौर और खेल्ली भाव गांव से आई थी। गांव में बारात चढ़त के दौरान बारात जैसे ही मुस्लिम बस्ती में पहुंची ऐसे ही बारातियों पर अंडे फिंकने शुरू हो गए। जिससे कई बारातियों के साथ गांव के लोगों के कपडे़ खराब हो गए। वहीं बारात में अफरा तफरी मच गई। हालांकि अंडों के हमले में दूल्हा बाल-बाल बच गया।

यह भी पढ़े - शादी के लिए ऐसा उतावलापन, सगाई होते ही मंगेतर को लेकर फुर्र हो गया युवक

कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी

हालांकि घटना के वक्त कुछ घरों में तलाशी ली गई लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं तत्काल घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर देर रात्रि मौके पर पुलिस पहुंच गई और लोगों के घटना के संबंध में पूछताछ की। वहीं शिकायतकर्ता राजवीर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में गांव के ही आरोपी अंसार पुत्र फतेह मोहम्मद, शाहरुख पुत्र बशीर, अमजद पुत्र संदल और सऊआ पुत्र उस्मान के खिलाफ टप्पल थाने में लिखित शिकायत दे दी गई है, लेकिन इसके बाद भी अभी तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो हम घरों पर ताला लगाने के लिए विवश होंगे।

यह भी पढ़े - पलक झपकते ही वाहनों को गायब कर देता था ये शातिर गैंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार