27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व उपराष्ट्रपति ने एएमयू मामले में लिखा पत्र, न्यायिक जांच की उठाई मांग

दो मई को पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यक्रम एएमयू में था और इस दौरान सुरक्षा में भारी चूक की गई।  

2 min read
Google source verification
AMU Student

अलीगढ़।अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष को पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने एएमयू में चल रहे प्रकरण को लेकर पत्र लिखा है, यह पत्र ईमेल के द्वारा छात्रसंघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी को मिला है। मशकूर ने इस पत्र को सार्वजनिक तौर पर मीडिया में जारी किया है। उन्होंने बताया कि दो मई को पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यक्रम एएमयू में था और इस दौरान सुरक्षा में भारी चूक की गई।

हामिद अंसारी को किया गया टारगेट

पत्र में कहा है कि यूनिवर्सिटी के बाद बाब-ए-सैय्यद गेट पर कुछ लोगों ने विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की थी, एएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष ने बताया कि जिस दौरान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी गेस्ट हाउस में मौजूद थे। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है और कहा है कि छात्र अपना आंदोलन शांतिपूर्वक चला रहे हैं, साथ ही किसी तरह का एकेडमिक व्यवधान नहीं कर रहे हैं। वहीं पूरे घटनाक्रम को लेकर न्यायिक जांच की मांग की गई है। छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति के पत्र को केंद्र और राज्य सरकार माने और न्यायिक जांच कराए, जो आरोपी हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए। छात्रसंघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी ने कहा कि पत्र मिलने के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से बात भी हुई है, मशकूर ने कहा कि इस देश की व्यवस्था इतनी चरमरा गई है कि पूर्व उपराष्ट्रपति पर अटैक की योजना बनाई जाती है, क्योंकि वह अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, मशकूर ने बताया कि इससे पहले भी हामिद अंसारी को टारगेट किया गया था।

हम जिन्ना के लिए धरन पर नहीं बैठे

मशकूर अहमद उस्मानी ने बताया कि 12 मई को ही यह लेटर इसलिए भेजा गया क्योंकि आज कर्नाटक का चुनाव खत्म हुआ है। मशकूर ने कहा कि एएमयू को लेकर पूरा मीडिया ट्रायल हुआ, हम जिन्ना के लिए धरने पर नहीं बैठे थे, हम पूर्व उपराष्ट्रपति पर जो हमला करने की फिराक में थे इसके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। मशकूर ने बताया कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कर्नाटक चुनाव के बाद छात्र संघ को पत्र लिखा है क्योंकि चुनाव में किसी तरह का कोई कम्युनल एंगल न आए। कोई ध्रुवीकरण न करे, इसलिए चुनाव के बाद पत्र लिखा है। वे किसी तरह की सियासत नहीं चाहते थे। मशकूर ने कहा कि इस देश को आरएसएस और संघवाद से आजाद करने की जरुरत है।

बड़ी खबरें

View All

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग