अलीगढ़ नगर निगम के मेयर मोहम्मद फुरकान अहमद ने अपने कैंप कार्यालय से सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में पैदल मार्च निकाला। जिसमें हिंदू-मुस्लिम, बौद्ध धर्म समेत हर समुदाय के कुछ लोगों को शामिल किया गया। मोहम्मद फुरकान अहमद ने कहा कि सरकार द्वारा जो काला कानून लाया गया है इसने देश की चूल्हें हिलाकर रख दी हैं। भाई चारा खत्म कर दिया है। लोग जात बिरादरी पर आ गए हैं और अब पूरा भारत सड़कों पर है। इस कानून को वापस लेने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय को दिया गया।