शहर की तहसील खैर क्षेत्र के गांव श्यारोल में मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों द्वारा दिल्ली में किए गए आंदोलन को कहा कि किसानों को अपनी मांग मनवाने के लिए डटे रहना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को एक बार फिर कड़े तेवर के साथ आंदोलन करना चाहिए क्योंकि केंद्र सरकार एमएसपी पर चुप है। जबकि सरकार को एमएसपी लागू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे को लेकर बैठक एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे और कहेंगे कि प्रधानमंत्री तभी एमएसपी लागू करेंगे, जब किसानों से लड़ाई आर-पार की हो जाएगी।