4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi in Aligarh: 92 एकड़ में फैली यूनिवर्सिटी का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, डिफेंस कॉरिडोर देगा हजारों को रोजगार

PM Modi in Aligarh: राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की कोल तहसील के लोधा और मूसेपुर करीम जरौली गांव की 92 एकड़ से ज्यादा जमीन में बनाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 14 Sep 2021, 2:50 PM IST

modi_1.jpg

pm modi in Aligarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास किया। इसके पहले पीएम मोदी ने यूपी रक्षा औद्योगिक गलियारे के अलीगढ़ नोड और विश्वविद्यालय के मॉडलों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। बीते साल 2020 में चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करते हुए प्रधानमंत्री ने डिफेंस कॉरिडोर बनाए जाने की बात की थी। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें : PM Narendra Modi in Aligarh: PM मोदी ने अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी और डिफेंस कॉरिडोर का किया शिलान्यास

92 एकड़ में फैली है यूनिवर्सिटी

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की कोल तहसील के लोधा और मूसेपुर करीम जरौली गांव की 92 एकड़ से ज्यादा जमीन में बनाया जाएगा। इसके साथ ही अलीगढ़ मंडल में आने वाले 395 महाविद्यालयों को इससे संबंद्ध किया जाएगा। यह विश्वविद्यालय 101.41 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार होगा। जिसमें प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, छात्रावास, आवासीय भवन आदि शामिल है।

डिफेंस कॉरिडोर देगा हजारों को रोजगार

पीएम मोदी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश और दुनिया के हर छोटे-बड़े निवेशक के लिए बहुत आकर्षक स्थान बनता जा रहा है। ये तब होता है जब निवेश के लिए जरूरी माहौल बनता है, जरूरी सुविधाएं मिलती हैं। अलीगढ़ में ही रक्षा उत्पादन से जुड़ी डेढ़ दर्जन कंपनियां सैकड़ों करोड़ रुपये के निवेश से हजारों नए रोजगार बनाने वाली है। अलीगढ़ नोड में छोटे हथियार, आयुध, ड्रोन, एयरोस्पेस, मैटर कंपोनेंट्स, एंटी ड्रोन सिस्टम जैसे उत्पाद बन सकें, इसके लिए नए उद्योग लगाए जा रहे हैं।

शिक्षा और रोजगार के जरिए जाटों को साधने की कोशिश

पीएम मोदी ने शिक्षा और रोजगार के जरिए जाटों को साधने की कोशिश की। पीएम मोगी ने कहा कि राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी सिर्फ भारत की आजादी के लिए ही नहीं लड़े थे, बल्कि उन्होंने भारत के भविष्य के निर्माण की नींव में भी सक्रिय योगदान दिया था। उन्होंने आपनी देश-विदेश की यात्राओं में मिले अनुभवों का उपयोग भारत की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए किया था।

सलाखों के पीछे हैं माफिया

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, एक दौर था जब यहां शासन-प्रशासन, गुंडों और माफियाओं की मनमानी से चलता था। लेकिन अब वसूली करने वाले, माफियाराज चलाने वाले सलाखों के पीछे हैं।

यूपी के किसानों को मिले 25 हजार करोड़

वहीं किसानों के मुद्दे पर पीएम ने कहा कि इस समय में देशभर के छोटे किसानों के खाते में सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक सीधे ट्रांसफर किए हैं। इसमें 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा यूपी के किसानों को मिले हैं। उन्होंने कहा मुझे खुशी है कि बीते चार वर्षों में MSP पर खरीद के नए रिकॉर्ड बने हैं। गन्ने के भुगतान को लेकर भी जो परेशानियां आती थी, उन्हें लगातार कम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : यहां आज भी लोग खाते हैं अंग्रेजों के जमाने की पनचक्की का पिसा आटा