4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Narendra Modi in Aligarh: PM मोदी ने अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी और डिफेंस कॉरिडोर का किया शिलान्यास

PM Narendra Modi in Aligarh: आज कल्याण सिंह जी हमारे साथ होते तो राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस सेक्टर में बन रही अलीगढ़ की नई पहचान को देखकर बहुत खुश हुए होते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 14 Sep 2021, 12:59 PM IST

modi_pm.jpg

PM Narendra Modi in Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह के जीवन से हमें अदम्य इच्छा शक्ति सीखने को मिलती है। पीएम ने कहा कि आज अलीगढ़ के लिए, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज राधाष्टमी है, जो आज के दिन को और भी पुनीत बनाता है। बृज भूमि के कण-कण में राधा ही राधा हैं। मैं पूरे देश को राधाष्टमी की हार्दिक बधाई देता हूं।

यह भी पढ़ें : तीन तलाक केस की याचिकाकर्ता अधिवक्ता पर मुस्लिम संगठनों का हमला

पीएम ने किया कल्याण सिंह को याद

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की अनुपस्थिति बहुत ज्यादा महसूस कर रहा हूं। आज कल्याण सिंह जी हमारे साथ होते तो राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस सेक्टर में बन रही अलीगढ़ की नई पहचान को देखकर बहुत खुश हुए होते।

सीएम योगी ने पीएम को आभार व्यक्त किया

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज राधाष्टमी भी है और ब्रज क्षेत्र में इसका महत्वपूर्ण स्थान भी है इस अवसर पर ब्रज क्षेत्र की धरती पर प्रधानमंत्री मोदी उपस्थित हैं, मैं आप सब की ओर से उनका अभिनंदन करता हूं। सीएम ने कहा जब कोरोना से पूरी दुनिया त्रस्त है, तब आमजनमानस को सभी योजनाओं और आत्मनिर्भर पैकेज के माध्यम से जनमानस को बचाने के साथ देश को दो स्वदेशी वैक्सीन देकर 75 करोड़ की आबादी को वैक्सीन से अच्छादित करने के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं, कोरोनाकाल महामारी में जीवन और जन को बचाते हुए देश को विश्वपटल पर लाने के लिए हृदय से आभार। सीएम ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए खुद इन्वेस्टर सम्मिट का उद्घाटन किया था, फिर डिफेंस के क्षेत्र में अलीगढ़ नोड के शिलान्यास का भी अवसर दिया।

राजा महेंद्र प्रताप सिंह को ये क्षेत्र कभी भूल नहीं सकता- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि आज़ादी की लड़ाई में अपना योगदान देकर और शिक्षा के क्षेत्र में किये गए योगदान को लेकर राजा महेंद्र प्रताप सिंह को ये क्षेत्र कभी भूल नही सकता। इसीलिए आज इस क्षेत्र को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ये उपहार दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश 8 नए विश्वविद्यालय बना रहा हैं। सहारनपुर में मां शाकुम्भरी देवी के नाम पर विश्विद्यालय पर प्रस्तावित है, मेरठ में स्पोर्ट्स विश्विद्यालय प्रस्तावित किया है और हॉकी के जादूगर के नाम पर किया जाना है। श्रद्धेय अटल जी के नाम पर लखनऊ में विश्विद्यालय की स्थापना के साथ, प्रयागराज में 3 दिन पहले राज्य विधि विश्विद्यालय की स्थापना का कार्य किया जा रहा है, राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सबसे पहले उत्तरप्रदेश ने ही अंगीकार किया।

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रयासरत- सीएम योगी

वहीं सीएम योगी ने कहा कि 2017 से अब 1 लाख 45 हजार गन्ना किसानों को भुगतान किया गया है। साथ ही कोरोनाकाल में सभी चीनी मिलों को लगातार संचालित किया गया। इसके अलावा सीएम ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के क्षेत्र में लगातार प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, मंगलवार को पीएम मोदी करेंगे यूनिवर्सिटी और डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास