4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, मंगलवार को पीएम मोदी करेंगे यूनिवर्सिटी और डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा था कि पीएम मोदी ने यूपी को डिफेंस कॉरिडोर दिया था। इसके लिए अलीगढ़ सहित छह नोड (अलीगढ़, आगरा, झांसी, कानपुर, लखनऊ और चित्रकूट) तय किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 13 Sep 2021, 5:38 PM IST

yogi_cm.jpg

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के लोधा इलाके में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीएम मोदी मंगलवार को यहां लोधा में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी व डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद सोमवार को अलीगढ़ पहुंचकर कार्यक्रम का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगे पंडालों में पैदल घूमकर अधिकारियों से व्यवस्था की पूरी जानकारी ली और अधिकारियों से बातचीत कर कुछ निर्देश भी दिए। हालांकि उसके बाद सीएम योगी वापस लखनऊ रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें : जमीनी विवाद में कलयुगी बेटे ने पिता को सुलाया मौत की नींद, ऐसे दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

पीएम की सुरक्षा में पांच हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पांच हजार अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही कई प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था की रिहर्सल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है।

डिफेंस कॉरिडोर के लिए दी गई है 200 एकड़ भूमि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा था कि पीएम मोदी ने यूपी को डिफेंस कॉरिडोर दिया था। इसके लिए अलीगढ़ सहित छह नोड (अलीगढ़, आगरा, झांसी, कानपुर, लखनऊ और चित्रकूट) तय किया था। अलीगढ़ नोड में लगभग 200 एकड़ भूमि डिफेंस कॉरिडोर के लिए आरक्षित की गई है। इसमें 19 निवेशकों को लगभग 1500 करोड़ रुपये के निवेश से संबंधित भूमि आवंटन होगी।

पीएम के स्वागत के लिए उतावला है अलीगढ़- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन राजा महेंद्र प्रताप सिंह के प्रति केंद्र एवं राज्य सरकार की विनम्र श्रद्धांजलि होगी। युवाओं के लिए अत्याधुनिक शिक्षा, रोजगार के साथ-साथ डिफेंस कॉरिडोर से जुड़ने का एक अवसर उपलब्ध होगा। सीएम ने कहा कि अलीगढ़ एवं आगरा मंडल के निवासी पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए उतावले हैं।

पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

12 बजे - पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

12 से 12:02 बजे - पीएम मोदी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वागत करेंगे।

12:02 से 12:06 बजे - मंच पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा स्वागत भाषण देंगे।

12:06 से 12:09 बजे - राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय का एक वीडियो बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

12:09 से 12:12 बजे - डिफेंस कॉरिडोर और अलीगढ़ नोड के कार्य का वीडियो दिखाया जाएगा।

12:12 से 12:19 बजे - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे।

12:19 से 12:23 बजे - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

12:23 से दोपहर 1 बजे - पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।

1 बजे - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें : अंगूठे का क्लोन बनाकर 250 लोगों के खाते से उड़ा दिए करोड़ों