ये बोले आरोपी
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे माल की सप्लाई अलीगढ़ , हाथरस , कासगंज, एटा सहित कई जनपदों में व्यापारियों को देते हैं। उनके यहां से एक पैकेट की कीमत 110 रुपये से 120 रुपये में बेची जाती है, जहां दुकानदार उसको 350 रुपये से लेकर 530 रुपये पैकेट के हिसाब से बेचते हैं, लेकिन एक पैकेट बनाने की कीमत जो निकल कर आती है वह 70 रुपये से 80 रुपये होती है, जिसमें रिफाइंड, डालडा, वॉलपेपर शामिल है। जिसके बाद 30 से 40 रुपये मार्जन के हिसाब से यह दुकानदारों को सप्लाई देते हैं। इस सप्लाई में होम डिलीवरी भी शामिल है। एसएसपी राजेश कुमार पांडे ने नकली घी की फैक्ट्री के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि थाना बन्ना देवी क्षेत्र में लंबे समय से नकली घी बनाने की फैक्ट्री संचालित थी, जिसका पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से भारी मात्रा में नकली घी बनाने का सामान बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ नकली सामान बनाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।