मुस्लिम बहुल मोहल्लों में पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। सराय रहमान, दोदपुर, जीवनगढ़, जमालपुर, मेडिकल रोड पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। अब महिलाएं आगे आ रही हैं। अच्छी बात यह है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण हो रहे हैं। महिलाओं ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कोठी घेरने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से ऐसा हो न सका।