17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये खबर लिखते समय मेरे हाथ कांप रहे हैं, पढ़ते समय आपका दिल कांप उठेगा

देवी जागरण में ‘देवी’ बनी बालिका से ‘शेर’ ने किया दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 23 Apr 2018, 9:55 PM IST

rape

rape

अलीगढ़। जम्मू कश्मीर के कठुआ और उन्नाव के रेपकांड के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की बाढ़ सी आ गई है। नाबालिग बच्चियां दुष्कर्म की शिकार हो रही हैं। दुष्कर्मियों को मौत की सजा होगी, इसका भी कोई भय नहीं है। लेकिन आप जिस खबर को पढ़ने जा रहे हैं, वह भयावह है। इस खबर को लिखते समय मेरे हाथ कांप रहे हैं। पढ़ते समय आपका कलेजा कांप उठेगा। आप सोच भी नहीं सकते हैं कि भक्तिमय वातावरण में भी रेप जैसी घटना हो सकती है। देवी जागरण में ‘देवी’ की प्रतीक बच्ची के साथ उसका ‘शेर’ ही दुष्कर्म करेगा, यह किसी की भी सोच से परे है।

हैवान बन गया कलाकार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी इलाके के साई विहार कॉलोनी में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जागरण पार्टी में सजी झांकी सजी थी। एक बालक शेर बना था और उस पर सवार थी देवी का प्रतीक बच्ची। धार्मिक आस्था से सराबोर भक्त शेर और देवी के पांव पूज रहे थे। वही शेर बच्ची के लिए हैवान बन गया। उसे तैयार कराने के बहाने मासूम बच्ची का रेप कर डाला। मामले की जानकारी होने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी कलाकार नाबालिग है।

देवी जागरण की घटना

मामला थाना बन्नादेवी के सारसौल इलाके का है। रविवार की रात यहां रहने वाले सरकारी विभाग में तैनात एक व्यक्ति ने अपने घर में देवी जागरण का आयोजन किया था। जागरण में भाग लेने के लिए क्वार्सी इलाके में रहने वाले भाई की पत्नी, बेटा व बेटी भी शामिल होने आए थे। देवी जागरण करने के लिए शहर के सासनीगेट के पला रोड से एक आर्केस्ट्रा पार्टी आयी हुई थी। जागरण के दौरान झांकियां सजाने व उनका प्रदर्शन चल रहा था। तभी एक झांकी दुर्गा मां की निकली। इसमें क्वार्सी से पहुंची 12 साल की बच्ची को देवी का स्वरूप बनाया गया था। शेर की सवारी के रूप में पार्टी का एक कलाकार शामिल हुआ था। झांकी के प्रदर्शन के दौरान भक्तों में देवी मां बनी बच्ची व उसकी सवारी बने शेर की पूजा-अर्चना के दौर में पैर छूने की होड़ मची हुई थी।

दूसरी झांकी के लिए सजाने के बहाने दुष्कर्म

झांकी समापन पर शेर बना कलाकार बच्ची को पड़ोस के घर में दूसरी झांकी के लिए तैयार कराने की कहकर ले गया। इसी दौरान बच्ची को अपने झांसे में ले लिया और दुष्कर्म कर डाला। फिर उसे धमकाया भी कि किसी से कुछ कहा तो जान से मार देगा। बच्ची ने डर के चलते रात में किसी को कुछ नहीं बताया। सुबह जागरण समापन के बाद उसने आपबीती परिजनों को बतायी तो वे सन्न रह गए। उन्होंने आपस में बातचीत की फिर पीडि़त बच्ची को लेकर थाना बन्नादेवी पहुंच गए। पुलिस की मदद से शेर बने कलाकार के घर पहुंचे। पुलिस को देखकर कलाकार भाग छूटा। पुलिस ने उसे पीछा कर दबोच लिया।

आरोपी कलाकार नाबालिग

घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले मे मुकदमा दर्ज कर पीडि़त बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपित कलाकार नाबालिग है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पूछताछ की जा रही है।