
स्कूली बच्चों को बचाने के प्रयास में बंबे में गिरी कार, तीन की मौत
अलीगढ़। क्वार्सी बाईपास स्थित शताब्दी नगर स्थित पुलिया पर शनिवार सुबह अनियंत्रित कार बंबे में जाकर पलट गई। हादसे में दो रिटायर्ड बैंक कर्मियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा स्कूली बच्चों को बचाने के प्रयास में हुआ।
जानकारी के मुताबिक शताब्दी नगर निवासी कैनरा बैंक से रिटायर्ड लाल सिंह अपने साथी बनवारीलाल एवं नंदन सिंह सुबह करीब सात बजे स्विफ्ट डिजायर कार से जा रहे थे। जैसे ही वे शताब्दी नगर पुलिया के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे साइकिल सवार स्कूली बच्चों को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पास ही बम्बे में जाकर पलट गई। करीब आधे घंटे तक कार नाले में ही पड़ी रही।
इस दौरान एकत्रित हुए राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी और पलटी कार को बाहर निकाला। कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवा कर उन्हें पंडित दीनदयाल जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
Published on:
15 Feb 2020 03:16 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
