10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशन की कालाबाजारी पर महिलाओं का प्रदर्शन, सड़क जाम

आरोप है कि काफी दिनों से इलाके के लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। महिलाएं रोजाना राशन लेने के लिए दुकान पर जाती हैं और खाली हाथ लौट आती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 12 May 2018, 8:41 PM IST

Protest

अलीगढ़। राशन नहीं मिलने पर जमकर हंगामा हुआ। शहर के थाना देहली गेट व सिविल लाइन क्षेत्र में जब पब्लिक राशन लेने पहुंची तो खाली हाथ वापस लौटना पड़ा, इस पर पब्लिक भड़क गयी। जनता का आरोप है कि राशन कोटेदार अंगूठा तो लगवा लेते हैं, लेकिन गेहूं, चावल नहीं दिया जाता। थाना सिविल लाइन के आजाद नगर के वार्ड नं. 50 में राशन डीलर ने दुकान ही नहीं खोली, पिछले तीन महीने से राशन नहीं बांटा है। जिससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। समाजसेवी नफीस अहमद ने बताया कि वार्ड नं. 50 का राशन डीलर अक्सर दुकान बंद रखता है जिससे लोगों को राशन लेने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसकी शिकायत उन्होंने डीएम से भी की है लेकिन राशन कोटेदार पर कोई असर नहीं पड़ा। देहली गेट क्षेत्र के खैर रोड पर राम नगर में राशन की दुकान से लोगों को गेहूं, चावल आदि नहीं मिल पाया।


आक्रोशित जनता ने लगाया जाम

आरोप है कि काफी दिनों से इलाके के लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। महिलाएं रोजाना राशन लेने के लिए दुकान पर जाती हैं। दो-तीन घंटे इंतजार करने के बाद खाली हाथ लौट आती हैं। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया गया। शनिवार को गुस्साई महिलाएं खैर रोड पर इकट्ठी हो गईं। इसकी जानकारी जब इलाके की अन्य महिलाओं को मिली तो वे भी सड़क पर आ गईं। देखते ही देखते महिलाओं की तादात बढ़ गई। इसके बाद महिलाओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खैर रोड पर जाम लगा दिया। सड़क जाम होते ही खैर, जट्टारी, टप्पल, पलवल, दिल्ली आदि जगहों पर जाने वाले लोग परेशान हो गए। दुपहिया, चार पहिया आदि वाहनों की कतार लग गई। आवागमन ठप होने की जानकारी जब अधिकारियों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। समझाबुझा कर जाम खुलवाया गया और राशन दिलवाने का आश्वासन दिया गया।