10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज बस चालक-परिचालक के साथ मारपीट, कर्मचारियों में आक्रोश

रोडवेज बस ड्राइवरों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 12 May 2018, 6:19 PM IST

UP Roadways

अलीगढ़। मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर के विवाद से जूझ रहे अलीगढ़ में आज बस चालक व परिचालकों के बीच मारपीट के बाद माहौल बिगड़ गया। घटना मेरठ में हुई है। मेरठ में अलीगढ़ डिपो की बस के चालक-परिचालक के साथ मारपीट होने से रोडवेज कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। मेरठ में हुई इस घटना के विरोध में अलीगढ़ के रोडवेज चालक व परिचालकों ने हड़ताल कर दी।

यहां बुद्ध विहार वर्कशॉप पर बसें रोक दी गईं। करीब तीन घंटे तक ***** जाम रहा। रोडवेज अधिकारियों ने आश्वासन देकर बसों का संचालन शुरू कराया। कर्मचारियों ने मारपीट करने वाले सोहराबगेट डिपो इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सवारियों भरने पर हुआ विवाद

मारपीट की घटना कल शाम को हुई। देहरादून से आगरा रूट पर चलने वाली अलीगढ़ डिपो की बस पांच बजे मेरठ के सोहराबगेट बस स्टेंड पहुंची। यहां चालक नेत्रपाल सिंह व परिचालक अशोक कुमार बस में यात्रियों को बैठा रहे थे। इसी दौरान डिपो इंचार्ज आ गए और बस में सवारी भरने पर एतराज जताना शुरू कर दिया। डिपो इंचार्ज सोहराबगेट डिपो की बस में यात्रियों को बैठाना चाहते थे। इस बात को लेकर कहासुनी हुई और डिपो इंचार्ज ने चालक व परिचालक के साथ मारपीट कर दी। वहां से चालक-परिचालक बस लेकर आ गए।


आंदोलन की चेतावनी

आज घटना की जानकारी होने पर रोडवेजकर्मियों ने बुध विहार वर्क शॉप पर ***** जाम कर दिया। साथ ही घटना की शिकायत एसएम संजीव यादव व एआरएम एमसी शर्मा से की। रोडवेज कर्मचारी सोहराबगेट डिपो के इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। दोपहर बाद अधिकारियों के आश्वासन पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन खत्म कर बसों का संचालन शुरू किया। अधिकारियों ने तीन दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। साथ ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।